गीता मां ने 52 की उम्र में सिंगल रहने पर तोड़ी चुप्पी, अकेले जिंदगी बिताने की बताई वजह

मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर (Geeta Kapur) ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जानिए 52 साल की उम्र में भी उनके सिंगल रहने और शादी न करने की असली वजह क्या है।

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर (Geeta Kapur) यानी हम सबकी प्यारी ‘गीता मां’ अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। 52 साल की उम्र पार कर चुकीं गीता कपूर ने अभी तक शादी नहीं की है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलकर बात की और बताया कि आखिर किस वजह से वह आज भी सिंगल हैं।

21 की उम्र में करना चाहती थीं शादी

गीता कपूर ने बताया कि ऐसा बिल्कुल नहीं था कि वह कभी शादी नहीं करना चाहती थीं। एक समय था जब वह सोचती थीं कि 21 साल की उम्र तक उनकी शादी हो जाएगी और उनके बच्चे होंगे जो उनके साथ बड़े होंगे। लेकिन जिंदगी ने करवट बदली और 21 का पड़ाव पार करते ही उनकी प्राथमिकताएं बदल गईं।

करियर और पारिवारिक जिम्मेदारियों ने बदला रास्ता

गीता मां ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा कि शुरुआती दौर में उनके ऊपर पूरे घर की जिम्मेदारी थी। वह अपनी मां के लिए एक घर खरीदना चाहती थीं। उनका पूरा ध्यान सिर्फ काम करने और पैसे कमाने पर केंद्रित हो गया। उन्होंने कहा:

“मैंने कई लोगों को डेट किया, लेकिन मुझे कभी कोई ऐसा इंसान नहीं मिला जिसके साथ मुझे शादी वाली फीलिंग आ सके। मेरा फोकस हमेशा करियर पर रहा।”

ये भी पढ़े- Trisha Krishnan ने Zara ब्रांड पर निकाला गुस्सा, डिलीवरी में मिले बदबूदार नए कपड़े

चाहती थीं ‘महादेव’ जैसा लाइफ पार्टनर

जब उनसे पूछा गया कि उन्हें कैसा जीवनसाथी चाहिए, तो उन्होंने मजाकिया और संजीदा लहजे में कहा कि वह ‘महादेव’ जैसी खूबियों वाला पति चाहती थीं। उनके जीवन में कुछ लोग आए भी, जिनमें महादेव का कुछ अंश दिखा, लेकिन पूरी तरह वैसी खूबियां किसी में नहीं थीं। उन्होंने आगे कहा कि शायद भविष्य में उन्हें कोई ऐसा पार्टनर मिल जाए जो उनके अकेलेपन को समझे, क्योंकि बीमारी या मुश्किल वक्त में कभी-कभी उन्हें भी एक साथी की कमी महसूस होती है।

ये भी पढ़े- Maatrubhumi: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ पर CBFC विवाद? मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी…

Back to top button