
जाट समाज को अपमानित करना अस्वीकार्य:जयंत चौधरी
सपा से चौधरी खफा, मैं इस अहंकार को करीब से देख चुका हूँ
सपा का चाल,चरित्र और चेहरा, स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान नही
लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि न जाने कैसा चाल, चरित्र और चेहरा है सपा का कि राजनीतिक विरोध करते-करते पूरे समाज का विरोध करने लगते हैं। अभी कुछ दिन पहले जाट समाज और गुर्जर समाज की मां-बहनों के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया गया था और आज पूरे के पूरे समाज को ही अपमानित करने का प्रयास किया गया।राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी पूरे समाज को अपमानित करना न तो स्वीकार्य है और न ही स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘सियासत की लड़ाई में कुछ सस्ते शब्द बोलने ही थे तो मेरा नाम लेकर बोल देते, कोई बात नहीं थी… जाट समाज को टारगेट करना और कहना ABCD हमने सिखाई? मैं इस अहंकार को देख चुका हूँ करीब से और मानता हूँ ऐसा आचरण सिर्फ़ पतन लाता है!





