डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन महान लेखक और दार्शनिक थे:द्रौपदी मुर्मु

राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की परंपरा 

शिक्षक विद्यार्थियों में स्वतंत्र सोच विकसित करें:राष्ट्रपति

दिल्ली। भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस (Teachers’ Day) मनाया जाता है। यह दिन देश के महान दार्शनिक, शिक्षक और भारत के दूसरे राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। उन्होंने 1962 से 1967 तक देश के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। उनका जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था। शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देने के लिए उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की परंपरा शुरू हुई।भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस पर देशभर के शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षक दिवस पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जो महान लेखक और दार्शनिक थे। राष्ट्रपति मुर्मु ने डॉ. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें असाधारण शिक्षक बताया।

शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षकों से अपने ज्ञान को लगातार बढ़ाने, नई तकनीक अपनाने और पढ़ाने के नए तरीकों का इस्तेमाल करने का आह्वान किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उनके चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों में स्वतंत्र सोच और जिज्ञासा की भावना विकसित करने का आग्रह किया। राष्ट्रपति ने सभी समर्पित शिक्षकों के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि वे ऐसी पीढ़ियों का निर्माण करते रहें, जो देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूर्व राष्ट्रपति और शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें महान शिक्षक बताया। शिक्षक दिवस हर वर्ष 5 सितंबर को डॉ. राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।

48 शिक्षक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से होंगे पुरस्कृत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए 48 शिक्षकों को शिक्षक पुरस्कार देंगी। इन शिक्षकों को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों की सूची जारी करती है। इस अवसर पर राष्ट्रपति आज नई दिल्ली में 48 स्कूली शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी। ये शिक्षक 27 राज्यों, सात केंद्र शासित प्रदेशों और छह केंद्रीय सरकारी संस्थानों से चुने गए हैं। इसके अलावा, उच्च शिक्षा संस्थानों और पॉलिटेक्निक के 21 शिक्षकों और प्राध्यापकों को भी राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाएंगे।

 

उप-राष्ट्रपति ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

सीपी राधाकृष्णन एक दिवसीय दौरे पर

भारत के उप-राष्ट्रपति, सीपी राधाकृष्णन ने शिक्षक दिवस पर देशभर के शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। सीपी राधाकृष्णन चेन्नई, तमिलनाडु के एक दिवसीय दौरे पर जाएंगे। अपने दौरे के दौरान, उप-राष्ट्रपति गिंडी, चेन्नई में वाल्वुलर और संरचनात्मक हृदय रोगों के उपचार को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित राष्ट्रीय शैक्षणिक बैठक इंडिया वाल्व्स 2026 में भाग लेंगे और इंडिया वाल्व रजिस्ट्री का शुभारंभ करेंगे।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन महान शिक्षाविद् थे:PM

भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर देशभर के शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शिक्षक दिवस पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, वह महान शिक्षाविद् थे।

Back to top button