नागपुर में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

NDRF ने संभाला मोर्चा

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर के गोधनी इलाके में महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के जलशोधन संयंत्र में क्लोरीन गैस लीक की सूचना के बाद पुलिस, फायर विभाग, NDRF और अन्य टीमों ने बचाव अभियान चलाया। कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि करीब 20 लोगों के अस्पताल में होने की बात कही गई है। फिलहाल स्थिति सामान्य है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सुरक्षा के मद्देनजर परिसर को दो-तीन दिनों तक सील रखने की सलाह दी गई है।

पुलिस ने सबसे पहले संभाला मोर्चा
NDRF जवान विजय के मुताबिक, पुलिस को जैसे ही शुरुआती जानकारी मिली, वे सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे और वहां फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। इसके बाद सुरक्षा के लिहाज से इलाके में बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही रोक दी गई।
Back to top button