निषाद पार्टी के MLA बगावत के मूड में…

 

लखनऊ। निषाद पार्टी के चार विधायकों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें लगा रखी हैं। लेकिन, निषाद पार्टी का नाम और झंडा दोनों गायब हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद का कहना है- ‘मेरी पार्टी के कुछ विधायकों को अपना झंडा-बैनर लगाने में शर्म आती है। वे पार्टी की बैठकों में शामिल नहीं होते। ऐसे नेताओं को दोबारा टिकट देने से पहले सोचना पड़ेगा। जिन विधायकों से संजय निषाद नाराज हैं, उनमें संत कबीर नगर की मेंहदावल सीट से विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, महराजगंज की नौतनवा सीट से ऋषि त्रिपाठी, कुशीनगर की खड्डा सीट से विवेकानंद पांडेय और जौनपुर की शाहगंज सीट से रमेश सिंह शामिल हैं। 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन में थी। उसको 16 सीटें मिली थीं। इनमें दो  तरह की सहमति बनी थी। 10 सीटें निषाद पार्टी के सिंबल (भोजन की थाली) पर लड़ी गईं। इनमें से छ  सीटों पर जीत दर्ज हुई। इनमें निषाद पार्टी के मझवां (मिर्जापुर) सीट से विधायक रहे डॉ. विनोद कुमार बिंद ने 2024 में भदोही लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दिया था। अब निषाद पार्टी के कुल पाँच विधायक हैं। निषाद पार्टी के छह  प्रत्याशियों ने भाजपा के कमल सिंबल पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से पांच  जीते थे। इन्हीं में से चार का झुकाव भाजपा की तरफ ज्यादा दिख रहा है।

Back to top button