महिला दारोगा का वीडियो वायरल, निलंबित

मामले की जांच शुरू

वायरल हुए वीडियो की जांच साइबर सेल के सुपुर्द

मेरठ। जिले की उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में तैनात महिला दारोगा अनु रानी को आपत्तिजनक वीडियो बनाने पर निलंबित कर दिया गया है। इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो पुलिस कप्तान के पास  पहुंचे थे। सोशल मीडिया में वायरल  वीडियो का  संज्ञान लेते हुए महिला दारोगा को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एक यूट्यूबर ने महिला दारोगा के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर शिकायत दर्ज कराते हुए एक वीडियो जारी किया था।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला सब इंस्पेक्टर हैं। 2 यूट्यूब चैनल और 1 इंस्टाग्राम अकाउंट था। तीनों पर मोहतरमा ने नाइट सूट में लेटे हुए आपत्तिजनक Video डाल रखी थी। Video के ऊपर QR कोड भी मेंशन था। मामला अफसरों के संज्ञान में आया। मोहतरमा को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया। DSP स्तर की महिला अधिकारी को जांच दी गई है। आपत्तिजनक Video भी Delete करवा दी गई है।  यूट्यूबर द्वारा लगाए गए आरोप के अनुसार, महिला सब इंस्पेक्टर अनु रानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव आती थीं। आरोप यह भी है कि जब वह ऑनलाइन लाइव आती थीं, तो उनके पास में एक क्यूआर कोड भी रखा रहता था। इसी दौरान उनसे संबंधित एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से प्रसारित होने लगा।

मेरठ में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर का यह आपत्तिजनक वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, वैसे ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अविनाश पांडेय ने तुरंत महिला दरोगा अनु रानी को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही एसएसपी ने इस पूरे मामले की जांच साइबर सेल और सीओ ऑफिस को सौंप दी है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले पर तुरंत संज्ञान लिया। शुरुआती पड़ताल में महिला दरोगा के इंस्टाग्राम और यूट्यूब अकाउंट की जानकारी सामने आई, जिसके बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई। एसएसपी ने महिला सब इंस्पेक्टर को निलंबित करते हुए उनके सोशल मीडिया अकाउंट और वायरल हुए वीडियो की जांच साइबर सेल के सुपुर्द कर दी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती तौर पर इस मामले को विभाग की सोशल मीडिया नीति से जुड़ा माना जा रहा है। अब साइबर सेल यह पता लगा रही है कि वीडियो कब और किस स्थिति में बनाया गया, इसे किस अकाउंट से अपलोड किया गया और सोशल मीडिया पर इसके फैलाव की वास्तविक स्थिति क्या है।

Back to top button