
यूपी में 18 IAS के तबादले, जिलों में बदले संयुक्त मजिस्ट्रेट
संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर नई तैनाती
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। सभी अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर नई तैनाती दी गई है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मुरादाबाद के सहायक मजिस्ट्रेट आदित्य श्रीवास्तव को शाहजहांपुर का संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं फतेहपुर की सहायक मजिस्ट्रेट नौशीन को बस्ती और उन्नाव के शौर्य अरोड़ा को बदायूं भेजा गया है।
बिजनौर के कुणाल रस्तोगी को गोरखपुर, गाजियाबाद के अयान जैन को आजमगढ़, आगरा के शिवम कुमार को महराजगंज और प्रयागराज के अनिमेष वर्मा को देवरिया का संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
इसी तरह मिर्जापुर के अंशुल हिंदल को सुल्तानपुर, अलीगढ़ के शुभांशु कटियार को जौनपुर, सहारनपुर के विनोद कुमार मीना को औरैया और कन्नौज के अर्पित कुमार को प्रयागराज में संयुक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है।
तबादला सूची में रिदम आनंद को सुल्तानपुर से कानपुर देहात, रमेश चंद्रा वर्मा को लखनऊ से बलिया, जी अक्षय दीपक को झांसी से कुशीनगर और तेजस के को बाराबंकी से मैनपुरी भेजा गया है।
इसके अलावा मनीषा धावे को लखीमपुर खीरी से झांसी, आयुष अग्रवाल को सिद्धार्थनगर से रायबरेली और अपराजिता आर्यन को मुजफ्फरनगर से लखनऊ में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर नई तैनाती दी गई है। शासन के इस फेरबदल से कई जिलों में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव देखने को मिलेगा।





