सुल्तानपुर के लेखपाल एंटी करप्शन के विरोध में बैठे धरने पर

सुल्तानपुर। एंटी करप्शन टीम द्वारा एक लेखपाल के विरुद्ध की गई कार्रवाई को अनुचित बताते हुए उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा सदर सुल्तानपुर की ओर से शनिवार, 22 अगस्त को तहसील परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। धरना सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।
लेखपाल संघ ने प्रकरण की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराने, कार्रवाई के दौरान अपनाई गई प्रक्रिया और उपलब्ध साक्ष्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा करने की मांग उठाई है। संघ का कहना है कि यदि कार्रवाई तथ्यों के विपरीत पाई जाती है तो संबंधित लेखपाल को न्याय एवं उचित राहत दी जाए।
इसके साथ ही तथ्यहीन अथवा दुर्भावनापूर्ण शिकायत पाए जाने की स्थिति में एंटी करप्शन टीम के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग भी की गई है। संघ ने राजस्व लेखपालों के सम्मान और अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
धरना-प्रदर्शन के दौरान लेखपालों ने “न्याय चाहिए—निष्पक्ष जांच चाहिए”, “सत्यमेव जयते”, “निर्दोष को न्याय” और “एकता जिंदाबाद” जैसे नारों के साथ अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया है। संघ ने स्पष्ट किया कि उसका उद्देश्य किसी संस्था का विरोध नहीं, बल्कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और न्यायपूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित कराना है

Back to top button