
Sanjay Dutt ने खरीदी करोड़ों की SUV, वायरल हुआ लग्जरी कार का वीडियो
Sanjay Dutt New Car: संजय दत्त ने करोड़ों की लग्जरी कार खरीदी है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। संजय दत्त की कार की कीमत 3.71 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
Sanjay Dutt New Car: संजय दत्त बॉलीवुड इंडस्ट्री के दमदार सितारों में से एक हैं. इन दिनों वह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार किसी फिल्म रिलीज को लेकर नहीं, बल्कि अपनी लग्जरी कारों के शौक के चलते चर्चा में आ गए हैं. संजय दत्त ने हाल ही में चमचमाती नई मर्सिडीज मेबैक GLS600 कार खरीदी है, जिसका एक वीडियो वायरल हो गया है. संजय दत्त की इस नई कार की कीमत जानकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे।
मर्सिडीज-मेबैक GLS600 की खास बातें
मर्सिडीज-मेबैक GLS600 का एक्सटीरियर रेगुलर मर्सिडीज-बेंज GLS सीरीज जैसा ही है। GLS 600 में एक बड़ी क्रोम ग्रिल है जिसके बोनट पर मर्सिडीज का लोगो बना है, यह मेबैक अलॉय व्हील्स पर चलती है और SUV के D-पिलर पर मेबैक का एक आकर्षक लोगो है। इसमें आसानी से अंदर और बाहर जाने के लिए ऑटो-स्लाइडिंग फुटस्टेप भी है।
View this post on Instagram
संजय दत्त के पास करोड़ों की कारें, जबरदस्त कलेक्शन
संजय दत्त ने कुछ महीने पहले एक इंटरव्यू में इच्छा जाहिर की थी कि वह मर्सिडीज बेंज से कुछ गाड़ियां खरीदेंगे और अपने गैराज कलेक्शन को अपग्रेड करेंगे…और अब एक्टर ने नई मर्सिडीज मेबैक GLS600 खरीद ली है। उनके पास पहले से ही कई लग्जरी गाड़ियां हैं। इनमें रोल्स रॉयस घोस्ट, रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी, फेरारी, ऑडी R8 जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा संजू बाबा के पास डुकाटी मल्टीस्ट्राडा और हर्ले डेविडसन जैसी महंगी बाइक हैं।





