‘सुबह 11 बजे भी उनके मुंह से आती थी शराब की बू…’, पंजाब CM पर राहुल गांधी का आरोप

Rahul Gandhi On Bhagwant Mann: आगामी विधानसभा चुनावों की सरगर्मी के बीच पंजाब की राजनीति में उस वक्त भूचाल आ गया जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) पर बेहद तीखा और व्यक्तिगत हमला बोला।

संगरूर में आयोजित कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने राज्य में बढ़ते नशे (Drug Menace) के कारोबार को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को आड़े हाथों लिया और मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए।

“जो व्यक्ति खुद नशे में हो…”

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले पंजाब से नशा पूरी तरह खत्म करने का बड़ा वादा किया था, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। आज भी राज्य का युवा ड्रग्स की चपेट में बर्बाद हो रहा है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सीधा निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने संसद के पुराने दिनों को याद किया और कहा,

“जब मैं लोकसभा में उनके साथ बैठता था, तो वह हमारे पास बैठकर चुटकुले सुनाते थे। लेकिन स्थिति यह थी कि सुबह 11 बजे भी उनके मुंह से शराब की बू आती थी। हालांकि, शराब पीना किसी का व्यक्तिगत मामला हो सकता है, लेकिन जो मुख्यमंत्री खुद हर शाम नशे में रहता हो, वह पंजाब को ड्रग्स की भीषण समस्या से कैसे मुक्ति दिला सकता है?”

“दिल्ली से चल रही पंजाब की सरकार”

पंजाब की प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि राज्य की मौजूदा सरकार स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर रही है, बल्कि इसे रिमोट कंट्रोल के जरिए दिल्ली से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कमान एक तरफ जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दूसरी तरफ दिल्ली के नेतृत्व के हाथों में है, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान सिर्फ नाम के लिए वहां बैठे हुए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब की बेहतरी के लिए ऐसी सरकार की जरूरत है जो पूरी तरह पंजाब के हितों के लिए काम करे, न कि बाहरी ताकतों के इशारे पर चले। रैली के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस दावे पर भी पलटवार किया जिसमें तीन साल के भीतर पंजाब को नशा मुक्त करने की बात कही गई थी।

Back to top button