Bigg Boss 19 में इस कंटेस्टेंट की बनी सरकार, सूझ-बूझ से जीत ली कैप्टेंसी की दावेदारी

Bigg Boss 19: रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 को आखिरकार अपना पहला कैप्टन मिल गया है। जल्द ही कैप्टेंसी के लिए बिग बॉस के घर में पहला गेम शुरू होगा और इस गेम में जीतने वाला कंटेस्टेंट कैप्टन बनेगा।

Bigg Boss 19: सलमान खान का विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों काफी चर्चा में है। 24 अगस्त, 2025 को शो का आगाज हुआ। इसे अभी महज चार का ही वक्त हुआ है लेकिन घर में 16 कंटेस्टेंट के बीच बहस दूसरे दिन से ही शुरू हो गई थी। घर में सबसे ज्यादा घमासान खाने को लेकर है। हाल ही में नेहल चुडासमा को खाना ना मिलने पर बिलखते हुए देखा गया था। अब ‘बिग बॉस 19’ को अपना पहला कप्तान मिल गया है, आखिर कौन है वो और कैसे चुना गया, चलिए जानते हैं।

इस कंटेस्टेंट के हाथ आई कैप्टेंसी की दावेदारी

पहली कप्तानी की रेस में घरवालों की तरफ से अशनूर, कुनिका और अभिषेक को चुना गया था। टास्क के तहत इन्हें घर की टाइल्स को पेंट करने का काम सौंपा गया। खास बात यह रही कि हर कंटेस्टेंट को एक-एक सब्स्टीट्यूट चुनने की छूट दी गई। अशनूर ने जीशान पर भरोसा जताया जबकि कुनिका ने बसीर को अपना प्रतिनिधि बनाया। बिग बॉस के अपडेट्स देने वाले पेज ‘द खबरी ट्वीट्स’ के मुताबिक ये मुकाबला काफी रोमांचक तरीके से चला और आखिरकार कुनिका ने अपने शांत दिमाग और रणनीति के दम पर कप्तानी का खिताब हासिल कर लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

बिग बॉस के घर में पहली कैप्टेंसी की दावेदारी के लिए गेम खेला जाएगा जिसके फैसले की जिम्मेदारी बसीर अली को सौंपी जाएगी। लेटेस्ट प्रोमो भी सामने आया है जिसमें बसीर हंसते हुए दिख रहे हैं और वह एक रूम को एलिमिनेट करते हैं। इसके बाद उनकी और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के बीच बहस हो जाती है। आखिर में अमाल मलिक कहते हैं कि जो कैप्टन बनेगा, वो उनके रास्ते में मुश्किलें पैदा करेंगे।

Salman Khan ने परिवार संग मनाई गणेश चतुर्थी, बप्पा की आरती करते आए नजर

Back to top button