
सुनीता आहूजा संग Farah Khan लेकर आईं नया टैलेंट हंट शो, मचेगा जबरदस्त धमाल
Farah Khan New Show: कोरियोग्राफर फरहा खान और सुनीता आहूजा की नई धमाकेदार कमेस्ट्री अब दर्शकों को देखने को मिलेगी। फरहा खान अपना नया शो ‘आंटी किसको बोला’ लेकर आ रही हैं।
Farah Khan New Show: फिल्ममेकर फराह खान वैसे तो अपने यूट्यूब व्लॉग के चलते आजकल छाई रहती हैं. इस बीच वह अपना नया टैलेंट शो ला रही हैं जिसका उन्होंने ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. ये शो काफी यूनिक होने वाला है जिसका नाम है ‘आंटी किसको बोला’. सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस शो में फराह खान के साथ गोविंदा की पत्नी और सुनीता आहूजा बतौर जज भी नजर आने वाली हैं.
वीडियो में कुछ कंटेस्टेंट्स परफॉर्म करते दिख रहे
वीडियो पर लिखा है- हंट फॉर इंडियाज़ नंबर 1 आंटी यानी भारत की नंबर 1 आंटी की तलाश…और इसके बाद वीडियो में कुछ कंटेस्टेंट्स परफॉर्म करते दिख रहे हैं। वीडियो में अलग-अलग उम्र की महिलाएं अपने करतब दिखाती नजर आ रही हैं, जिसमें बूढ़ी महिला भी दिख रही हैं। कुछ झलकियों में फराह खान और सुनीता आहूजा उनके परफॉर्मेंस देखकर हैरान दिख रही हैं।
View this post on Instagram
फराह खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग भी बनाती हैं और कई बॉलीवुड सेलेब्स के यहां इंटरव्यू भी करने जाती हैं. इससे पहले निर्देशक ने इंस्टाग्राम पर एक फनी वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उनके कुक दिलीप फिल्म ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के गाने ‘बदली सी हवा है’ पर नाचते हुए नजर आ रहे थे. इस शो का निर्देशन शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने किया है.
Bigg Boss 19 में इस कंटेस्टेंट की बनी सरकार, सूझ-बूझ से जीत ली कैप्टेंसी की दावेदारी





