जबरन धर्मांतरण पर मचा बवाल… बिलासपुर में दो पास्टर समेत तीन पर FIR

Chhattisgarh News: जिले के पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम सुकुलकारी में रविवार को धर्मांतरण का बड़ा मामला सामने आया। यहां दो अलग-अलग स्थानों पर ग्रामीणों को प्रलोभन देकर धर्म बदलने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। सूचना मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सक्रिय हुए और पुलिस की मदद से इस प्रयास को रोक दिया। पुलिस ने इस मामले में दो पास्टर समेत तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।

प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन का प्रयास
जानकारी के अनुसार, गांव में आरोपियों द्वारा सभा आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 100 से अधिक लोग मौजूद थे। इनमें महिलाएं, युवतियां और पुरुष शामिल थे। आरोप है कि सभा के दौरान ग्रामीणों को लालच और विभिन्न प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें…

गणेश विसर्जन के दौरान पथराव: बीजेपी सांसद ने वोट बैंक राजनीति को ठहराया जिम्मेदार

पुलिस ने दर्ज किया मामला
सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीण मंजिश सिंह (38) की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पास्टर ईश्वर महिलांग, विनोद महिलांग और दीपांशु बंजारे के खिलाफ मामला दर्ज किया। इन पर छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत अपराध दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़ें…

छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई… ठेकेदारों और बिचौलियों के ठिकानों पर मारा छापा

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा है धर्मांतरण विवाद
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का मुद्दा लगातार चर्चा में है। हाल ही में दुर्ग रेलवे स्टेशन पर धर्मांतरण और मानव तस्करी के शक में दो ननों की गिरफ्तारी हुई थी, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक रंग ले लिया था।
प्रदेश में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिसके चलते राज्य सरकार ने भी जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए कड़ा कानून लाने की बात कही है। हालांकि अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

यह भी पढ़ें…

तेलंगाना के पूर्व सीएम KCR की बेटी कविता पार्टी से निलंबित, भाजपा गठबंधन पर उठाए सवाल

Back to top button