तेलंगाना हाईकोर्ट ने ग्रुप-1 मुख्य परीक्षा की रद्द, उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन का आदेश

Telangana News: तेलंगाना उच्च न्यायालय ने मंगलवार को राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) द्वारा आयोजित ग्रुप-1 मुख्य परीक्षा 2024 के परिणाम रद्द कर दिए और उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन का आदेश दिया। न्यायमूर्ति नामवरपु राजेश्वर राव की एकल पीठ ने सामान्य रैंकिंग सूची और चयनित उम्मीदवारों की सूची को निरस्त कर दिया।

यह आदेश उन याचिकाओं पर सुनाया गया जिनमें परीक्षा संचालन और मूल्यांकन में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था। अदालत ने कहा कि यदि पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी नहीं की जाती, तो मुख्य परीक्षा रद्द मानी जाएगी और प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए पुनर्परीक्षा आयोजित की जाएगी।

TSPSC ने यह परीक्षा 21 से 27 अक्टूबर 2024 के बीच आयोजित की थी, जिसमें लगभग 30,000 उम्मीदवार शामिल हुए थे। परिणाम 10 मार्च 2025 को घोषित किए गए थे। अदालत ने TSPSC को आठ महीनों के भीतर पुनर्मूल्यांकन और परिणाम घोषित करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें…

Ganesh Visarjan: मांड्या जिले में साम्प्रदायिक झड़प के बाद बंद, पुलिस हाई अलर्ट पर

अदालत ने यह भी पाया कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में सर्वोच्च न्यायालय के दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया गया और ‘मॉडरेशन’ प्रणाली के माध्यम से पुनर्मूल्यांकन करने का आदेश दिया। अदालत ने गैर-तेलुगु मूल्यांकनकर्ताओं के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाया।

यह भी पढ़ें…

जबरन धर्मांतरण पर मचा बवाल… बिलासपुर में दो पास्टर समेत तीन पर FIR

इस फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बीआरएस नेता और पूर्व मंत्री टी. हरीश राव ने कहा कि यह राज्य सरकार के मुंह पर तमाचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने त्रुटिपूर्ण तरीके से परीक्षा आयोजित कर छात्रों और बेरोजगार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया।

यह पहली बार था जब तेलंगाना राज्य गठन के बाद ग्रुप-1 मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी। TSPSC ने राज्य के विभिन्न विभागों में 563 पदों भरने के लिए यह परीक्षा आयोजित की थी।

यह भी पढ़ें…

गणेश विसर्जन के दौरान पथराव: बीजेपी सांसद ने वोट बैंक राजनीति को ठहराया जिम्मेदार

Back to top button