
Lucknow News: लगातार बारिश से 150 साल पुराना पेड़ गिरा, 1 की मौत; कई घायल…
Lucknow News: कैसरबाग में 150 साल पुराना पीपल का पेड़ अचानक गिरने एक व्यक्ति की मौत हो गई। 4 लोग घायल हैं। घायलों को बलरामपुर अस्पताल में भेजा गया है। 100 से अधिक पुलिसकर्मी और फायर बिग्रेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।
Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार की रात से मंगलवार की सुबह तक हुई बारिश के बाद बड़ा हादसा हुआ है। कैसरबाग में एक भारी भरकम पीपल पेड़ का पेड़ गिर गया। पेड़ मछली मंडी के साथ ही आसपास के कई मकानों पर गिरा है। इससे दस से ज्यादा लोग दब गए। सूचना पर नगर निगम, प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौके पर पहुंचे।
मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
जहां पेड़ गिरा है, वहां मछली मंडी लगती थी। घायलों को पेड़ की डालें काट-काटकर निकालने की कोशिश हो रही है। आला अधिकारी भी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कमिश्नर रौशन जैकब भी मौके पर हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल और फायर ब्रिगेड के जवान राहत में लगे हैं।SDRF की टीम भी बुलाई गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ मछली मंडी के पास स्थित था, जहां रोजाना सैकड़ों लोग जमा होते हैं। बारिश से कमजोर हुई मिट्टी के कारण पेड़ की टहनियां आसपास के घरों और गुमटियों पर गिर पड़ीं, जिससे कई आवास क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों को बाहर निकालने के लिए पेड़ की डालियां काटी जा रही हैं और सभी को निकटतम अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें…
हादसे की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत कार्यों का जायजा लिया और आला अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। कमिश्नर रौशन जैकब भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और बचाव अभियान की निगरानी कर रही हैं। ब्रजेश पाठक ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी और घायलों के समुचित इलाज का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, हम हर संभव सहायता प्रदान करेंगे। सभी घायलों का बेहतर उपचार सुनिश्चित किया जाएगा।





