
इंडियन बैंक में दिवंगत युवाओं को 2 मिनट का मौन, अधिकारियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज शाम 5.15 बजे, इंडियन बैंक की सभी शाखाओं और दफ्तरों में दो मिनट का मौन रखकर हाल ही में हृदयाघात से निधन होने वाले तीन युवा अधिकारियों को श्रधांजलि अर्पित की गई। ये अधिकारी 40 वर्ष से कम आयु के थे।
बैंकिंग जगत में बढ़ते स्वास्थ्य जोखिम
इंडियन बैंक अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के महासचिव एवं अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री राम नाथ शुक्ला ने बताया कि इस प्रकार की घटनाएँ बैंकिंग क्षेत्र में लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि बैंकिंग कार्य मानसिक दबाव बढ़ाने वाला कार्य है और अत्यधिक दबाव एवं गलत जीवनशैली युवाओं में बीमारियों का मुख्य कारण बन रही हैं।
स्वास्थ्य पर विशेष जोर
श्री शुक्ला ने कर्मचारियों को संतुलित खान-पान और अनुकूल जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। उन्होंने समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने और किसी भी विषम स्थिति में तुरंत डॉक्टर की सलाह लेने का भी आवाहन किया। उनका कहना था कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है, और इसे सुरक्षित रखना सभी के लिए सर्वोपरि है।

यह भी पढ़ें…
Lucknow News: लगातार बारिश से 150 साल पुराना पेड़ गिरा, 1 की मौत; कई घायल…
कार्य और निजी जीवन में संतुलन
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष श्री अंकुर मिश्रा ने बताया कि कई अधिकारी स्वास्थ्य जांच में कोताही बरतते हैं और दफ्तर का दबाव घर लेकर जाते हैं, जिससे तनाव और बीमारियाँ बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि घर में घर के कार्य को प्राथमिकता दें और दफ्तर में केवल दफ्तर का कार्य करें, ताकि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य सुरक्षित रहे।
यह भी पढ़ें…
ऑनलाइन गेमिंग की ने ली 13 साल के बच्चे की जान, पिता के खाते से उड़ाए 14 लाख
कर्मचारी एवं अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
इस मौके पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लगभग 5,000 अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम बैंकिंग क्षेत्र में मानसिक स्वास्थ्य और संतुलित जीवनशैली के महत्व को उजागर करने वाला एक सशक्त उदाहरण माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें…





