Gorakhpur में NEET छात्र की हत्‍या के आरोपी का एनकाउंटर, गो तस्करी में जा चुका है जेल

Gorakhpur News: पुलिस ने एनकाउंटर के बाद रहीम नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है. रहीम दीपक गुप्ता हत्याकांड में शामिल बताया जा रहा है. इस मामले में अबतक कुल 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं.

Gorakhpur News: गोरखपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां NEET छात्र की हत्‍या के आरोपी का एनकाउंटर कर दिया गया है. पशु तस्‍करों ने इस छात्र की हत्‍या की थी, जिसके बाद पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे थे. जिसका एनकाउंटर (Gorakhpur Encounter) किया गया है, उस आरोपी का नाम रहीम है. केस में 2 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

दो तस्कर पहले ही हिरासत में

एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि महुआचाफी वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह की परतें लगातार खुल रही हैं। अजब हुसैन हॉस्पिटल का नाम भी इसमें सामने आया है, जिसकी भूमिका की गहन जांच की जा रही है। छोटू और राजू नामक दो तस्कर पहले ही हिरासत में लिए जा चुके हैं। इनसे पूछताछ जारी है।

वहीं, दो अन्य तस्कर अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस की पांच विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। रहीम की गिरफ्तारी को पुलिस महुआचाफी कांड की बड़ी सफलता मान रही है। एसएसपी का कहना है कि इस गिरोह का पूरा नेटवर्क ध्वस्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ें…

UP में ड्रोन चोर ने ग्रामीणों की उड़ाई नींद, फैल रही अफवाहों पर भाग रही Police

गोरखपुर पुलिस का बयान

रहीम की तरफ से टीम पर पुलिस टीम पर फायरिंग की गई थी और जवाबी कार्रवाई में पुलिस फायरिंग में उसको गोली लगी है, जिसके बाद पुलिस द्वारा उसको गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा दो अन्य अभियुक्त छोटु और राजू को हिरासत में लेकर पूछ्ताछ व आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें…

लखनऊ को नया आयाम देगा ये भव्य कॉरिडोर, मिलेगा ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा…

दो अन्य अभियुक्त जो इस केस में जिनकी पहचान अभी तक हुई है, उनके खिलाफ इनाम घोषित किया गया है. उनको पकड़ने के लिए हमारी पांच टीमें बनी हुई थी, सब टीमें लगी हुई हैं.

यह भी पढ़ें…

मुरादाबाद में ‘ऑपरेशन गोकशी क्लीन’ के तहत मुठभेड़, चार घायल और एक गिरफ्तार

Back to top button