Disha Patni के घर पर फायरिंग करने वाले दो बदमाश ढेर, सीसीटीवी फुटेज वायरल

Disha Patni House Firing Case: अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने 2500 से ज्यादा सीसीटीवी की जांच की है। इनमें से एक की फुटेज वायरल हो रही है।

Disha Patni House Firing Case: दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर रविन्द्र उर्फ़ कल्लू की पूरी कहानी सामने आ चुकी है. रविन्द्र अपने गैंग में हेकड़ी, दिलेरी और टशन के लिए मशहूर था. यही टशन उसकी परेशानी का सबब बना गया.  हमलावरों ने दिशा के घर पर कई राउंड गोलीबारी की थी। इस सिलसिले में बरेली कोतवाली थाने में मामला दर्ज हुआ था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

बाइक से लेकर फायरिंग तक…कैमरे में कैद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी रविंद्र ने सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए कई रास्ते बदले। अपने फोन का भी इस्तेमाल नहीं किया, ताकि वो ट्रेस ना हो जाए। पर अरुण हर जगह हेलमेट पहने और अपना चेहरा छिपाते दिखा, लेकिन अरुण बेखौफ और निडर होकर ‘हीरो’ की तरह हर जगह चेहरा दिखाता रहा। इसीलिए उस तक पहुंचना आसान बनता गया। इसमें दिख रहा है कि बाइक पर आए बदमाशों ने घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

दिशा पाटनी के घर कई राउंड फायरिंग

12 सितंबर को भी ये चारों शूटर एक्ट्रेस के घर पहुंचे और फायरिंग की गई. गोलीबारी रविंद्र ने की थी. जबकि अरुण बाइक को चला रहा था. पुलिस ने इस वारदात की जांच के दौरान 2 हजार से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले है, जिसके बाद इन बदमाशों का सुराग मिला.

जांच के दौरान 9 सितंबर को फायरिंग से पहले बदमाश पेट्रोल पंप पर CCTV कैमरे में कैद हुए थे. फिलहाल पुलिस फरार बदमाश नकुल और विजय की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही दो अन्य बदमाश भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

यह भी पढ़ें…

Gorakhpur में NEET छात्र की हत्‍या के आरोपी का एनकाउंटर, गो तस्करी में जा चुका है जेल

दिशा के पिता ने मुख्यमंत्री ने की बात

दिशा के पिता ने कहा, “मैं और मेरा परिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हैं। जैसे कि उन्होंने मुझे आश्वासन दिया था, उनके मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई और अपराधियों को इतने कम समय में पकड़ लिया गया। मैंने योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और उन्हें धन्यवाद कहा।” पुलिस ने बताया कि हरियाणा के रहने वाले बदमाश अरुण और रविंद्र को 2-2 गोलियां सीने में लगीं। एक के सीने से गोली आर-पार हो गई।

यह भी पढ़ें…

UP में ड्रोन चोर ने ग्रामीणों की उड़ाई नींद, फैल रही अफवाहों पर भाग रही Police

पुलिस ने दोनों आरोपियों को शवों को पोस्टमार्टम के लिए गाजियाबाद के संयुक्त जिला अस्पताल भेज दिया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें…

मुरादाबाद में ‘ऑपरेशन गोकशी क्लीन’ के तहत मुठभेड़, चार घायल और एक गिरफ्तार

Back to top button