UP के Aligarh में भीषण Road Accident, 4 लोग जिंदा जले

Accident in Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे पर कार और मिनी बस में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद आग लगने से एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जल गए हैं।

Accident in Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से मंगलवार को हादसे की दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे पर कार व मिनी बस की भिड़ंत के बाद लगी आग की चपेट में आ कर 4 लोग जिंदा जल गए हैं। मृतकों में महिला और बच्चा भी शामिल है। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया।आइए जानते हैं इस घटना के बारे में।

जिंदा जल गए चार लोग

प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर जिस टैंकर से कार की भिड़ंत हुई वो अलीगढ़ से एटा की ओर जा रहा था। कार का टायर अचानक फट गया और वो बेकाबू हो गई। इसके बाद कार पलटते हुए दूसरी लेन में चली गई और तेज रफ्तार टैंकर से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में कैंटर चालक, कार सवार दो पुरुष, एक महिला और एक बच्चा कुल पांच लोग आग की चपेट में आ गए। देखते ही देखते वे सभी धू-धू कर जलने लगे। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें…

भांजे की पत्नी से अवैध संबंधों के चलते मामा ने कराई हत्या, पत्नी सहित तीन गिरफ्तार

पुलिस कर रही मृतकों की पहचान

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, मृतकों की पहचान करने की पूरी कोशिश की जा रही है. शवों को पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भेजा जा रहा है. मामले की जांच चल रही है कि मरने वाले कौन थे और कहां से आ रहे थे. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.

यह भी पढ़ें…

Lucknow News: लखनऊ के पॉश इलाके में घुसा तेंदुआ, लोगों ने दहशत में गुजारी रात

 

Back to top button