रेलवे कर्मियों को PM Modi की सौगात…PLB समेत कई परियोजनाओं का मिलेगा लाभ

Modi Cabinet: केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार, 24 सितंबर को छह बड़े फैसले लेकर कुल 94,916 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी। इस फैसले में रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस, रेलवे लाइन डबलिंग, सड़क परियोजनाएं, शिपबिल्डिंग और मरीटाइम डेवलपमेंट शामिल हैं।

रेलवे कर्मचारियों के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड बोनस (PLB)
केंद्रीय कैबिनेट ने 10.91 लाख रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर 1,865.68 करोड़ रुपये के बोनस की मंजूरी दी। इस राशि का भुगतान दुर्गा पूजा/दशहरा के अवसर पर किया जाएगा। प्रत्येक पात्र कर्मचारी के लिए अधिकतम राशि 17,951 रुपये है। लाभार्थियों में ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, तकनीशियन, तकनीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मंत्रालयिक कर्मचारी और अन्य ग्रुप ‘सी’ कर्मचारी शामिल हैं। बोनस का उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों को प्रदर्शन सुधार और प्रोत्साहन के लिए प्रेरित करना है।

रेलवे लाइन डबलिंग
बख्तियारपुर–राजगीर–तिलैया के बीच 104 किलोमीटर की रेलवे लाइन की डबलिंग के लिए 2,192 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया। यह प्रोजेक्ट राजगीर, नालंदा, पावापुरी और बोधगया जैसे सांस्कृतिक केंद्रों तक बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा और माल ढुलाई क्षमता बढ़ाएगा।

यह भी पढ़ें…

‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज मजबूत करने की पहल, जयशंकर ने पेश की रणनीति

सड़क परियोजना
बिहार के बेतिया से झारखंड के साहेबगंज के लिए फोरलेन रोड के लिए 3,822 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया। इस परियोजना से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार होगा और भारतमाला परियोजना के तहत कॉरिडोर को जोड़ने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें…

UIDAI लॉन्च करने जा रही है e-Aadhaar ऐप, स्मार्टफोन से आधार अपडेट होंगे आसान

शिपबिल्डिंग और मरीटाइम डेवलपमेंट
शिपबिल्डिंग और मरीटाइम डेवलपमेंट के लिए 69,725 करोड़ रुपये का निवेश मंजूर किया गया। यह कदम घरेलू शिपबिल्डिंग उद्योग को बढ़ावा देगा और रोजगार सृजन में मदद करेगा।

कुल मिलाकर, कैबिनेट के इन फैसलों से रेलवे, सड़क और शिपबिल्डिंग सेक्टर में विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही, रेलवे कर्मचारियों को समय पर बोनस मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार और प्रोत्साहन मिलेगा।

यह भी पढ़ें…

मोरक्को से रक्षामंत्री का पाकिस्तान पर बड़ा बयान; ‘धर्म देखकर नहीं, हमने कर्म देखकर मारा’

Back to top button