
Lucknow News: विकास नगर में IPS के घर लाखों की चोरी, टोटी तक उखाड़ ले गए चोर…
Lucknow Latest News : आईपीएस अधिकारी यमुना प्रसाद के घर के पिछले हिस्से की खिड़की की ग्रिल कटी हुई पाई गई. कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और आलमारियों को तोड़ा गया था।
Lucknow Latest News : राजधानी लखनऊ के पॉश विकास नगर इलाके में नोएडा में तैनात आईपीएस अधिकारी यमुना प्रसाद के घर चोरी हो गई. चोरों ने पीछे की खिड़की की ग्रिल काटकर घर में प्रवेश किया। ये आईपीएस वर्तमान में नोएडा में तैनात हैं. उनके घर से चोरों ने लाखों की नकदी और चांदी के बर्तनों के साथ-साथ बाथरूम की टोटियां तक गायब कर दीं. इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है.
इन सामानों पर चोरों ने किया हाथ साफ
चोर यहां से ले गए 2 दीवार घड़ियां और 3 हाथ घड़ियां, कुछ गिफ्ट आइटम 50 हजार रुपये नकद, 10 चांदी के सिक्के, बाथरूम की टोटियां, चांदी के 2 गिलास और 2 कटोरी का सेट चोरी हो गया है। चोरी की यह वारदात इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। चोर 3 बाथरूम से 20 टोटियां भी खोल ले गए हैं। वहीं इतनी बड़ी संख्या में टोटियां चोरी होना लोगों को हैरान कर रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें…
यूपी में हाई अलर्ट… ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद पर प्रशासन सतर्क
जानकारी के अनुसार, आईपीएस अधिकारी का परिवार इन दिनों नोएडा में रह रहा है, जहां वे डीसीपी के पद पर तैनात हैं. उनके लखनऊ स्थित आवास की देखरेख उनके साले असित सिद्धार्थ करते हैं. असित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 सितंबर की शाम जब वे घर लौटे तो बिजली गुल थी. उन्होंने इस बारे में बिजली विभाग को सूचना दी. अगली सुबह करीब 12:30 बजे 23 सितंबर को बिजली कर्मचारी घर पर आया. जब ताला खोला गया तो अंदर का नजारा देखकर सभी दंग रह गए.
यह भी पढ़ें…
बस्ती में धार्मिक झंडा को लेकर बवाल, उपद्रिवों ने बाइक में लगा दी आग…





