
यूपी में हाई अलर्ट… ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद पर प्रशासन सतर्क
UP News: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर को लेकर विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। शुक्रवार को कानपुर में फिर से विवादित पोस्टर देखे गए, जबकि मेरठ में जुमे की नमाज के दौरान पुलिस को अतिरिक्त सुरक्षा और निगरानी बढ़ानी पड़ी।
मेरठ में बढ़ाई गई सुरक्षा
मेरठ प्रशासन ने विवाद के बाद संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। पुलिस बल के साथ-साथ ड्रोन निगरानी भी की जा रही है। मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
भानु भास्कर ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। संवेदनशील इलाकों में क्यूआरटी टीम और पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है, वहीं पेट्रोलिंग भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर नजर रखी जा रही है और भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें…
बस्ती में धार्मिक झंडा को लेकर बवाल, उपद्रिवों ने बाइक में लगा दी आग…
कानपुर में हालात
कानपुर के रावतपुर इलाके में शुक्रवार को फिर से ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर देखे गए। ये पोस्टर घरों, बिजली के खंभों और मस्जिदों की दीवारों पर लगाए गए थे। इससे पहले भी कानपुर में इस तरह के बैनर हटाने को लेकर विवाद हो चुका है।
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अलर्ट जारी किया और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पीएसी और कार्ट के जवान संवेदनशील इलाकों में तैनात हैं और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें…
Lucknow: मां को प्रेमजाल में फंसाया; बेटे के साथ कर दिया दरिंदगी…
धार्मिक नेताओं की अपील
अलीगढ़ के शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने कहा कि ‘आई लव मोहम्मद’ को लेकर सड़क पर कोई रैली या प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कृत्य टकराव की स्थिति पैदा करते हैं और शहर में अमन चैन को प्रभावित करते हैं।
प्रशासन और पुलिस की सतर्कता के चलते फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कानपुर और मेरठ में सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ अफवाह फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें…





