
बहराइच में आदमखोर भेड़ियों का आतंक… रातभर बच्चों की सुरक्षा में तैनात हैं महिलाएं
Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आदमखोर भेड़ियों का आतंक लगातार जारी है। मझारा तौकली इलाके और आसपास के गांवों में भेड़ियों के हमलों में अब तक 4 मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है और 18 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, भेड़ियों ने खासकर बच्चों को निशाना बनाया है। प्रभावित गांवों में शामिल हैं बभनन पुरवा, भिरगू पुरवा, बाबा पटाव, देवनाथ पुरवा और गांधीगंज।
कौन-कौन से इलाके प्रभावित हैं?
भेड़ियों के हमले के कारण मझारा तौकली इलाके के करीब एक दर्जन गांव प्रभावित हैं। इनमें शामिल हैं:
- बभनन पुरवा
- भिरगू पुरवा
- बाबा पटाव
- देवनाथ पुरवा
- गांधीगंज
सुनसान इलाकों से निकलने वाले भेड़िए खासकर मासूम बच्चों को निशाना बना रहे हैं।
महिलाएं खुद संभाल रही मोर्चा
भेड़ियों के खतरनाक हमलों के बीच, महिलाएं अपने बच्चों और परिवारों की सुरक्षा के लिए रातभर पहरा दे रही हैं। हाथों में फरसा, लाठी और डंडा लेकर महिलाएं घर के आसपास सतर्क रहती हैं।
मीना देवी ने बताया कि उनके बच्चों पर तीन दिन पहले हमला हुआ, लेकिन लाठी-डंडों की मदद से उन्हें बचाया गया। तो वहीँ चंद्रकांती ने कहा कि रात में भेड़िये के हमले के समय बच्चों को कमरे में बंद कर सुरक्षित किया गया।
ग्रामीणों का गुस्सा इस बात पर है कि वन विभाग और प्रशासन ने अभी तक कोई कारगर कदम नहीं उठाया।
यह भी पढ़ें…
I Love मोहम्मद विवाद के बीच लखनऊ में लगे ‘I Love Yogi Ji’ के पोस्टर
प्रशासन की प्रतिक्रिया
बहराइच के जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुष्टि की कि अब तक हुई घटनाओं में 4 बच्चों की मौत हुई है। घायलों में कुछ मामूली चोटें आईं, जबकि दो और लोग अस्पताल में भर्ती हैं और खतरे से बाहर हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें…
बरेली हिंसा मामले में एक्शन, कई गिरफ्तार; मौलाना तौकीर रजा हाउस अरेस्ट
ग्रामीणों की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि तब तक चैन नहीं आएगा, जब तक भेड़ियों को पिंजरे में नहीं रखा जाता। महिलाएं और स्थानीय लोग रातभर जागते हुए पहरा दे रहे हैं।
बहराइच में आदमखोर भेड़ियों का आतंक स्थानीय लोगों के जीवन और बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों की सुरक्षा चिंताओं और प्रशासन की धीमी प्रतिक्रिया के बीच यह मामला बढ़ती चिंता का विषय है।
यह भी पढ़ें…





