
Lucknow News: स्विमिंग पूल में डूबने से इंस्पेक्टर की मौत, घटना के बाद मचा हड़कंप
Lucknow News: लखनऊ में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अश्विनी चतुर्वेदी की 35वीं बटालियन के स्विमिंग पूल में डूब गए। इस हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Lucknow News: लखनऊ के चिनहट थाने में तैनात क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी की 35वीं बटालियन के स्वीमिंग पूल में डूबने से संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। पुलिस आयुक्त समेत कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
स्विमिंग पूल में नहाते समय हुआ हादसा
क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर अश्विनी चतुर्वेदी पहले चिनहट थाने में भी तैनात थे, जहां से उन्हें एक कस्टोडियल डेथ के मामले के बाद हटाया गया था। मामले की जानकारी मिलते ही संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्विमिंग पूल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। कुछ देर बाद पुलिस ने इंस्पेक्टर अश्विनी चतुर्वेदी का शव पूल से बरामद कर लिया।
यह भी पढ़ें…
Lucknow News: विकास नगर में IPS के घर लाखों की चोरी, टोटी तक उखाड़ ले गए चोर…
अम्बेडकरनगर के रहने वाले थे इंस्पेक्टर
जब कोई सुराग नहीं मिला तो SDRF को बुलाया गया. SDRF ने सर्च अभियान चलाकर पूल से शव बरामद किया. अश्विनी चतुर्वेदी अम्बेडकरनगर के रहने वाले थे और लखनऊ के लेखराज इलाके में अपने भतीजे और भांजे के साथ रहते थे. वह पूर्व में चिनहट थाने के प्रभारी थे, लेकिन एक कथित कस्टोडियल डेथ के मामले के बाद उन्हें वहां से हटा दिया गया था. वर्तमान में उनकी तैनाती क्राइम ब्रांच में थी.
यह भी पढ़ें…
यूपी में हाई अलर्ट… ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद पर प्रशासन सतर्क
इंस्पेक्टर की मौत की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. जॉइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर और एडीसीपी क्राइम सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्विमिंग पूल में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद इंस्पेक्टर का शव बरामद किया गया. फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और डूबने की घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर गहराई से पड़ताल की जा रही है.





