उन्नाव के सरस्वती टाकीज में लगी भीषण आग, जल गया पूरा सिनेमा हाल

Unnao News: उन्नाव के गंगाघाट क्षेत्र स्थित सरस्वती टाकीज में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने से टाकीज में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के इलाके में खलबली फैल गई।

Unnao News: उन्नाव की सरस्वती टॉकीज में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि टॉकीज की स्क्रीन, कुर्सियां और पर्दे जल गए। पूरा थियेटर जलकर खाक हो गया। हादसा फिल्म का 12 बजे का शो शुरू होने से 2 घंटे पहले हुआ। कपड़े और फोम जैसी चीजों की वजह से आग बहुत तेजी से फैली। इनमें 5 लोग फंस गए थे। फायर बिग्रेड की टीम ने इन सभी को रेस्क्यू कर निकाला।

कुछ पल में जल गया पूरा हाल

गंगाघाट क्षेत्र में मौजूद सरस्वती टाकीज में मंगलवार को सुबह करीब 10:45 बजे भीषण आग लग गई। कुछ मिनटों में ही आग ने रौद्र रूप ले लिया। पर्दे के साथ पूरा हाल कुर्सियों समेत आग की चपेट में आ गयी। घटना से सभी लून में अफरा-तफरी मच गई। दमकल की 3 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। राहत की बात ये है कि कोई शो नहीं चल रहा था। राजधानी मार्ग पर घटना से भयंकर जाम भी लग गया है।

ये भी पढ़े-

Lucknow News चिनहट में पत्नी ने लगाई फांसी, पति ने खाया जहर; आठ महीने पहले हुई थी शादी

शार्ट-सर्किट से लगी आग

दमकल टीम आग लगने के पीछे का कारण शार्ट-सर्किट बताया है। अभी दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझा रही है। इसमें सभी लोग सुरक्षित है। अभी आग पूरी तरह से नहीं बुझाी है। आग लगने के कारणों का सही पता अभी पता नहीं चल सका है लेकिन शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है। घटना के कारण राजधानी मार्ग पर जाम लग गया।

ये भी पढ़े-

Bareilly Violence: बरेली में इंटरनेट बहाली के बाद जनजीवन सामान्य, पुलिसबल तैनात

 

 

 

Back to top button