Lucknow News: लखनऊ में BMW ने खड़ी कार को उड़ाया, बाल-बाल बची महिला

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक तेज रफ्तार BMW कार ने घर के बाहर खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बीएमडब्ल्यू अनियंत्रित होकर पलट गई।

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में एक बार फिर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है। लखनऊ के कल्याणपुर इलाके में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू सवार ने कार में जोरदार टक्कर मार दी है, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। राहत की बात यह रही है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय गाड़ी में कोई मौजूद नहीं था, लेकिन मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली बुजुर्ग मां बाल-बाल बच गई है। पीड़ित ने बताया कि बीएमडब्ल्यू सवार ने नशे की हालत में इतनी जोरदार टक्कर मारी है। फिलहाल पीड़ित ने इस मामले में गुडंबा पुलिस से अपनी शिकायत की है।

टहलने निकली बुजुर्ग महिला बाल-बाल बची

यह हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ. उसी समय पड़ोसी मनोज उप्रेती की मां मनोरमा देवी मॉर्निंग वॉक के लिए घर से बाहर निकल रही थीं. बाहर आने पर देखा तो BMW ने उनकी कार को बुरी तरह टक्कर मार दी है और कार पलट गई. गनीमत रही कि मनोरमा देवी कुछ कदम दूर थीं और हादसे की चपेट में आने से बच गईं.

ये भी पढ़े-

श्मशान से गायब हो जा रहीं अस्थियां… तंत्र-मंत्र की दस्तक से कांपा बागपत

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है, जिसमें तेज रफ्तार BMW कार की टक्कर स्पष्ट दिखाई दे रही है. हादसे में मनोज उप्रेती की की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

ये भी पढ़े-

बिरयानी व मछली फ्राई पर बवाल, मनपसंद खाने पर टूटी सगाई…

पीड़ित मनोज उप्रेती ने गुडंबा थाने में अपना शिकायती पत्र दिया है। उनका आरोप है कि वरुण का परिवार उनकी गाड़ी का मुआवजा देने से इनकार कर रहा है। उन्होंने गुडंबा पुलिस से आरोपी वरुण से नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा है कि अगर मुआवजा नहीं मिलता है तो आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। वहीं, गुडंबा पुलिस ने शिवानी बिहार चौकी इंचार्ज से मामले में जांच करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़े-

लखनऊ का ‘कातिल’ बेटा… ऑनलाइन गेम की लत में कर दी मां की हत्या

Back to top button