UP News: NCC छात्रा की सेना में फर्जी नौकरी; सच्चाई सामने आई तो उड़े होश…

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक स्कूली छात्रा को सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया है. आरोपियों ने छात्रा को झांसे में लेकर उससे फर्जी मेडिकल और रनिंग करवाई.

Maharajganj News: एक इंटर काॅलेज में पढ़ने वाली एनसीसी कैडेट फायरिंग की ट्रेनिंग करने गई थी। जहां पर जालसाजों ने उसे सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर झांसे में ले लिया। इतना ही नहीं जालसाजों ने कैडेट को बकायदा सेना की तरह प्रक्रिया कराकर वर्दी भी पहना दी। उसके बाद कैडेट से 2.70 लाख रुपये की डिमांड कर घर भेज दी। वहीं कैडेट को सेना की वर्दी में देख परिजनों के साथ ही लोगों में खुशी का माहौल हो गया। लेकिन जब मामले की सच्चाई सामने आई, तो लोग दांतों तले अंगुली काटने के लिए मजबूर हो गए।

आइए जानते है क्या है पूरा मामला

बता दें कि डोमा की रहने वाली नगमा कृषक इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा है और NCC कैंडिडेट है. उसने पुलिस को बताया कि अगस्त में मठलार सलेमपुर में फायरिंग ट्रेनिंग के दौरान उसकी मुलाकात धीरज नाम के एक युवक से हुई थी. धीरज ने उसे कहा कि उसका काम अच्छा है, वह उसे सेना में भर्ती करवा देगा.

रेनिंग खत्म होने के बाद सितंबर में धीरज ने गोरखपुर बुलाया. वहां नगमा को सेना की वर्दी दी गई और फिर दो दिन बाद फर्जी रनिंग और मेडिकल करवाया गया. यहीं पर उसने ₹2.70 लाख मांगे.

ये भी पढ़े-

Farrukhabad News: टेकऑफ के दौरान झाड़ियों में घुसा प्राइवेट जेट, हलक में अटकी यात्रियों की सांसे

थमाया जॉइनिंग लेटर

रुपये देने को तैयार होने पर नगमा को धीरज और उसके साथी अंगद मिश्रा से मिलवाने के लिए राजस्थान के पुष्कर ले गए. अंगद मिश्रा ने पैसे देने पर पक्का जॉइनिंग लेटर देने की बात कही. छात्रा जब फर्जी जॉइनिंग लेटर लेकर घर पहुंची तो परिजन और मोहल्ले वालों ने उसका जोर-शोर से स्वागत किया. उसे फूल-मालाएं पहनाई गईं और देशभक्ति गीतों पर पूरे क्षेत्र में घुमाया गया.

ये भी पढ़े-

Dewa Mela का DM की पत्नी ने किया उद्घाटन, 2 हजार पुलिसकर्मी… ड्रोन से निगरानी

लेकिन जब परिजनों ने जॉइनिंग लेटर की जांच कराई तो धोखाधड़ी का पता चला. इसके बाद पीड़िता नगमा ने धीरज और अंगद मिश्रा के खिलाफ निचलौल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़े-

Mayawati ने की CM योगी की तारीफ, अखिलेश यादव पर किया सीधा हमला

 

 

Back to top button