
Lucknow के शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी पर हमला, इलाके में मचा हड़कंप
Lucknow News: लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में देर रात शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी पर हमला होने से इलाके में हड़कंप मच गया। ठाकुरगंज पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत
शिकायतकर्ता सय्यद सारिम मेहंदी ने थाना में नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। नामजद आरोपियों में पंकज, मुजम्मिल, शाजान, रचित टंडन, सिराज और काशान के नाम शामिल हैं। FIR भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 126(2), 324(2), 352, 351(3) और 131 के तहत दर्ज की गई है।
गाड़ी रोककर किया हमला
सय्यद सारिम मेहंदी ने बताया कि वे वक्फ करबला अब्बास बाग, रज्जाबगंज, हरदोई रोड, ठाकुरगंज, लखनऊ के केयरटेकर हैं। मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी इस वक्फ की देखरेख में कार्यरत हैं। सोमवार शाम 6 बजे, वे मौलाना के साथ वक्फ संपत्ति का निरीक्षण करने गए थे, क्योंकि वहां अवैध कब्जा और निर्माण की शिकायतें मिली थीं।
निरीक्षण के दौरान आरोपियों ने वक्फ करबला अब्बास बाग के रास्ते पर उनकी गाड़ी रोककर हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें…
फर्जी प्रोफाइल से महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाला साइबर अपराधी लखनऊ से गिरफ्तार
गाड़ी तोड़ने और जान से मारने की कोशिश
मेहंदी ने बताया कि आरोपियों ने मौलाना और उनके साथ मौजूद वकील का रास्ता रोककर गाली-गलौज की, गाड़ी को तोड़ने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी। उनके अनुसार भीड़ ने जानलेवा हमला किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर मौलाना, मेहंदी और वकील की जान बचाई। अन्यथा घटना और गंभीर हो सकती थी।
यह भी पढ़ें…
UP News: लखनऊ एयरपोर्ट से गैंगस्टर अरेस्ट, बैग से मिले जिंदा कारतूस…
पुलिस जांच और गिरफ्तारी की आश्वासन
ठाकुरगंज पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर रोष है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी के समर्थक भी इस हमले को धार्मिक भावनाओं से जोड़कर विरोध जता रहे हैं।
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की पूरी जांच पूरी की जाएगी।
यह भी पढ़ें…





