
Diwali Bonus: योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया दिवाली गिफ्ट, अकाउंट में आएंगे इतने रुपये
Diwali Bonus Announced in UP: उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुशखबरी दी है। प्रदेश के 14.82 लाख कर्मचारियों को दिवाली बोनस जल्द ही उनके बैंक खाते में पहुंच जाएगा।
Diwali Bonus Announced in UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के शुभ अवसर पर राज्य कर्मचारियों को बड़ा उपहार देते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बोनस देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के परिश्रम और निष्ठा के प्रति राज्य सरकार की सराहना का प्रतीक है। प्रदेश की प्रगति में सरकारी कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और सरकार हर स्तर पर उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
इन कर्मियों को मिलेगा बोनस
जानकारी के मुताबिक, दीपावली से पहले कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। वेतन मैट्रिक्स लेवल 8 (₹47,600-₹1,51,100) तक के कार्मिकों को बोनस का लाभ मिलेगा। यानी जिनकी सैलरी 47 हजार से डेढ़ लाख रुपये प्रति महीने है उन्हें इसका लाभ मिलेगा। राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थान व स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़े-
Lucknow के शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी पर हमला, इलाके में मचा हड़कंप
सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बोनस का भुगतान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित हो। यह भुगतान दिवाली से पहले अक्टूबर के दूसरे सप्ताह के आसपास वितरित किए जाने की उम्मीद है, ताकि कर्मचारियों के पास त्योहारी सीज़न के लिए अतिरिक्त धनराशि सुनिश्चित हो सके। सीएम के इस फैसले से शासन-प्रशासन में नई ऊर्जा, दीपावली पर उत्साह दोगुना हो गया है। सरकारी कर्मचारियों की निष्ठा और योगदान को सरकार सम्मान दे रही है।
ये भी पढ़े-
फर्जी प्रोफाइल से महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाला साइबर अपराधी लखनऊ से गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के चतुर्थ श्रेणी के राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामराज दुबे और प्रदेश महामंत्री सुरेश सिंह यादव ने सीएम को पत्र भेजा था. सुरेश ने पत्र के माध्यम से दीपावली से पहले बोनस, वेतन और 18 महीने का कोरोना काल का डीए भुगतान करने की मांग की थी. सीएम योगी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि पात्र कर्मचारियों को बोनस का भुगतान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए ताकि परिवार इस पर्व को उल्लासपूर्वक मना सकें।
ये भी पढ़े-
UP News: लखनऊ एयरपोर्ट से गैंगस्टर अरेस्ट, बैग से मिले जिंदा कारतूस…





