दीपोत्सव 2025 : अवधी और भोजपुरी भजनों की धुनों पर झूमेगी अयोध्या नगरी

Ayodhya Deepotsav 2025: अयोध्या में दीपोत्सव 2025 को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार 2000 से अधिक कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जिनमें उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के करीब 500 कलाकार और लगभग 300 स्थानीय कलाकार शामिल होंगे।

मंचों की विशेष तैयारी
अयोध्या अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के सलाहकार और विशेष कार्याधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि इस साल एक वृहद मंच, तीन मध्यम मंच और सात छोटे मंच बनाए जा रहे हैं।

  • वृहद और मध्यम मंच: राम कथा पार्क, तुलसी उद्यान, बड़ी देवकाली और गुप्तार घाट पर स्थापित किए जाएंगे। यहाँ भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित नाट्य मंचन होंगे।
  • सात छोटे मंच: स्थानीय कलाकार पारंपरिक लोकगीत, नृत्य और नाट्य प्रदर्शन करेंगे, जिससे उनकी प्रतिभा को बड़े मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें…

रंग में भंग डालने वालों की खैर नहीं… दिवाली और धनतेरस से पहले CM Yogi ने दी चेतावनी

शोभायात्रा और झांकियां
दीपोत्सव की शोभायात्रा में 22 भव्य झांकियां शामिल होंगी। इन झांकियों पर रामायण के विभिन्न प्रसंगों को चित्रित किया जाएगा और उनके आगे-पीछे कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें…

लखनऊ चारबाग स्टेशन से 6 साल की बच्ची का अपहरण, अंतर्राज्यीय बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश

सांस्कृतिक विविधता का केंद्र
अयोध्या इस दीपोत्सव में भक्ति और आस्था का केंद्र होने के साथ-साथ सांस्कृतिक विविधता को भी प्रदर्शित करेगी। अवधी, भोजपुरी, ब्रज और फगुआ की लहरियों से गूंजती अयोध्या अपनी सनातन संस्कृति की झलक पूरे विश्व को दिखाएगी।

यह भी पढ़ें…

दीपावली और छठ पर 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश, ऊर्जा मंत्री ने की समीक्षा बैठक

Back to top button