
रंग में भंग डालने वालों की खैर नहीं… दिवाली और धनतेरस से पहले CM Yogi ने दी चेतावनी
CM Yogi Adityanath: दीपावली के त्योहार से बस कुछ ही दिन बचे हैं, और इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उपद्रवियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी त्योहार के आनंद और उमंग को बाधित करने का प्रयास करेगा, तो उसे तुरंत जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा।
उपद्रवियों को सीएम योगी की चेतावनी
प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने असामाजिक तत्त्व और उपद्रवियों को चेतावनी देते हुए कहा कि “उत्साह और उमंग के इस त्योहार में किसी ने रंग में भंग डालने का काम किया या व्यवधान डाला, तो जेल की सलाखें उसका इंतजार कर रही होंगी। कोई भी व्यक्ति ऐसा करेगा, उसे अंदर डालने में देर नहीं लगेगी। इसलिए भाइयों और बहनों, त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं।”
सीएम योगी ने यह भी स्पष्ट किया कि अब यह सरकार दंगाइयों के आगे झुकने वाली नहीं है। उन्होंने कहा, “यह सरकार जो जिस भाषा में समझेगा, उसी भाषा में समझाना जानती है।”
यह भी पढ़ें…
लखनऊ चारबाग स्टेशन से 6 साल की बच्ची का अपहरण, अंतर्राज्यीय बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश
सभी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से हुए
सीएम योगी ने पिछले आठ वर्षों का हवाला देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में आयोजित सभी त्योहार – होली, दीपावली, विजयादशमी, रामनवमी, ईद और क्रिसमस – शांतिपूर्ण तरीके से मनाए गए हैं। उन्होंने जोर दिया कि हर व्यक्ति को अपने त्योहार और आस्था का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा,
“ये पर्व और त्योहार सड़कों पर प्रदर्शन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि समाज के साथ खुशी साझा करने और सामूहिक रूप से विकास में भाग लेने का अवसर हैं। लोग एक-दूसरे से गले मिलें और अपने परिवार की खुशी को समाज के साथ साझा करें।”
यह भी पढ़ें…
दीपावली और छठ पर 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश, ऊर्जा मंत्री ने की समीक्षा बैठक
पूर्व सरकार पर साधा निशाना
सीएम योगी ने 2017 से पहले के हालातों का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय परिवारवाद और गुंडागर्दी के कारण गरीब तबाह होते थे। उन्होंने कहा कि
“पूर्व सरकारों में केवल परिवार और कुछ नेताओं के स्वार्थ को देखा जाता था। उत्साह और उमंग के त्योहार दंगों और अव्यवस्था की भेंट चढ़ जाते थे। गरीबों को योजनाओं का लाभ नहीं मिलता था और नौजवानों के रोजगारों में बाधा आती थी।”
सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश को परिवार मानकर काम करना शुरू किया और अब त्योहारों को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से मनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और कोई भी उपद्रवी बिना किसी छूट के दंडित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें…





