दीपावली और छठ पर 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश, ऊर्जा मंत्री ने की समीक्षा बैठक

UP News: दीपावली, गोवर्धन पूजा और छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्वों को देखते हुए A. K. Sharma, ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ने मंगलवार को कैंप कार्यालय से वर्चुअल समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग के अधिकारियों को त्योहारों के दौरान नागरिकों को बिना रुकावट बिजली उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए।

24 घंटे बिजली आपूर्ति का आदेश
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि दीपावली पर्व के दौरान पूरे प्रदेश में 24 घंटे निरंतर और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को इस दिशा में पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ काम करने को कहा।

यह भी पढ़ें…

लखनऊ में दर्दनाक हादसा… पटाखों में विस्फोट से दो बाइक सवार की मौत, गाय भी झुलसकर मरी

मॉनिटरिंग पर विशेष जोर
उन्होंने यह भी कहा कि त्योहारों के समय किसी भी तरह की बिजली कटौती से आम जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी स्तरों पर विद्युत व्यवस्था की गहन मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई हो।

यह भी पढ़ें…

Lucknow News: नाराज KGMU की नर्स ने लगाया गलत वीगो, हाथ काटने की नौबत

लो वोल्टेज और शटडाउन पर विशेष ध्यान
मंत्री शर्मा ने उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लो वोल्टेज और बार-बार शटडाउन की समस्याओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए और किसी भी समस्या का समाधान तत्काल किया जाए।

दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर आम जनता को बिना किसी व्यवधान के बिजली उपलब्ध कराने के लिए ऊर्जा विभाग ने पूरी तैयारी शुरू कर दी है। मंत्री ने साफ कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और बिजली आपूर्ति में किसी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए।

यह भी पढ़ें…

प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, चरणों में झुक कर लिया आशीर्वाद

Back to top button