फर्जी IAS बनकर ठगे 80 करोड़ रुपये, लखनऊ में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Lucknow News: लखनऊ में शुक्रवार को पुलिस ने कामता बस स्टेशन से खुद को ‘IAS अधिकारी’ बताकर पिछले छह सालों से करोड़ों की ठगी करने वाला डॉ. विवेक मिश्रा को गिरफ्तार किया है।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में फर्जी IAS/IPS बनकर ठगी करने का एक और बड़ा मामला सामने आया है. इस बार CID लखनऊ और चिनहट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक ऐसे “नटवरलाल” को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान विवेक मिश्रा के रूप में हुई है, जिसने खुद को गुजरात कैडर का IAS/IPS बताकर 150 से अधिक लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर लगभग 80 करोड़ रुपए की ठगी की है.

करीब 80 करोड़ रुपए की ठगी

विवेक मिश्रा की चालाकी इतनी गहरी थी कि उसने सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर कई फर्जी प्रोफाइल बना रखी थी. वह लोगों को सरकारी नौकरी, बड़े कॉन्ट्रैक्ट या शादी के झांसे में फंसा लेता था. उसकी बातें और आत्मविश्वास देखकर कोई भी उसे असली अफसर मान लेता. पुलिस को अब तक की जांच में पता चला है कि यह फर्जी आईएएस 150 से ज्यादा लोगों से करीब 80 करोड़ रुपए की ठगी कर चुका है.

ये भी पढ़े-

Lucknow में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का फरार अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

वॉट्सएप ग्रुप पर फर्जी प्रोफाइल

लखनऊ पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने सोशल मीडिया और वॉट्सएप ग्रुप पर फर्जी प्रोफाइल बनाए. उसने शादी का वादा करके महिलाओं को फंसाया और उनके परिवारों से संपर्क किया, बाद में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे की मांग की. विश्वसनीयता हासिल करने के लिए उसने असली IAS और IPS अधिकारियों के नामों का इस्तेमाल किया।

ये भी पढ़े-

विरोध के बीच राहुल गांधी ने दलित परिवार से की मुलाकात, योगी सरकार पर साधा निशाना

सीआईडी ​​छह साल से जालसाज की तलाश कर रही थी. जांच से पता चला कि विवेक मिश्रा ने कई राज्यों में एक नेटवर्क स्थापित किया था और सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दर्जनों पीड़ितों को ठगा था. पुलिस अब आगे के सबूत के लिए उसके बैंक खातों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े-

Lucknow News: गेम बना हार्टअटैक की वजह? इंदिरानगर में 13 साल के बच्चे की मौत

Back to top button