विरोध के बीच राहुल गांधी ने दलित परिवार से की मुलाकात, योगी सरकार पर साधा निशाना

Rahul Gandhi in Rae Bareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दलित युवक Hariom Valmiki की पीट-पीटकर हत्या के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। शुक्रवार को रायबरेली सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार दलितों का उत्पीड़न हो रहा है और पीड़ित परिवार के साथ हत्यारों जैसा व्यवहार किया जा रहा है।

राहुल गांधी का सरकार पर हमला
राहुल गांधी ने मुलाकात के दौरान कहा, “हरिओम की बहन बीमार है और उसे घर में बंद कर रखा गया है। सुबह से ही पीड़ित परिवार को धमकाया जा रहा है। भाजपा सरकार में पूरे देश में दलितों पर अत्याचार और बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं।” उन्होंने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से हरिओम के परिवार को न्याय दिलाने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हरिओम वाल्मीकि के परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें पूरा सहयोग देगी।

सोशल मीडिया पर कांग्रेस का पोस्ट
कांग्रेस पार्टी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “नेता विपक्ष राहुल गांधी ने फतेहपुर में हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मुलाकात कर उनका दर्द बांटा। कुछ दिनों पहले दलित समाज से आने वाले हरिओम जी की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। उनका परिवार बेहद पीड़ा में है और न्याय की उम्मीद कर रहा है। जो हरिओम के साथ हुआ, वह संविधान के खिलाफ अपराध है। हम इस अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे। यह देश मनुवाद से नहीं, बाबा साहेब के संविधान से चलेगा।”


विरोध में लगे पोस्टर
राहुल गांधी के दौरे से पहले हरिओम वाल्मीकि के घर जाने वाले रास्तों पर विरोध में पोस्टर लगाए गए। इन पोस्टरों में लिखा गया — “गिद्ध बनकर मंडराते हैं, नफरत फैलाने आते हैं,” “दर्द को मत भुनाओ, वापस जाओ,” और “हमें जाति-पांति में बांटने की तुम्हारी कोशिश कभी कामयाब नहीं होगी।”

यह भी पढ़ें…

फतेहपुर में ‘वापस जाओ…’ के लगे पोस्टर, राहुल गांधी के आगमन का विरोध

घटना का पृष्ठभूमि
2 अक्टूबर की रात हरिओम वाल्मीकि को चोर समझकर भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस घटना ने पूरे प्रदेश में आक्रोश और राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है।

यह भी पढ़ें…

कैंसर रिसर्च में बड़ा कदम… कैंसर संस्थान और इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में एमओयू

परिवार को दी गई नौकरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिला प्रशासन की पहल से हरिओम की बहन कुसुम देवी को अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स के तहत स्टाफ नर्स के पद पर नियुक्ति दी गई है।

हरिओम वाल्मीकि की हत्या का मामला अब न सिर्फ कानून व्यवस्था का मुद्दा बन चुका है, बल्कि दलित अधिकारों और राजनीतिक टकराव का केंद्र भी बन गया है। आने वाले दिनों में इस पर और सियासी हलचल तेज़ होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें…

लखनऊ में आउटसोर्स कर्मचारियों का आक्रोश… दिवाली से पहले भुगतान की मांग

Back to top button