
Lucknow: युवक की मौत से मचा बवाल… गुस्साई भीड़ ने थाने पर किया हमला
Lucknow News: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्जन भर लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। भीड़ में शामिल लोग हिरासत में लिए गए आरोपी को छोड़ने पहुंचे थे।
Lucknow News: राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी (Sushant Golf City) थाने पर गुस्साई भीड़ ने हमला कर दिया। आक्रोशित लोगों हिरासत में लिए गए एक आरोपी को थाने से छोड़ के लिए पहुंचे थे। इस झड़प में करीब दर्जन भर पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारी और कई थानों की भारी फोर्स को मौके पर तैनात करना पड़ा। पुलिस ने किसी तरह हालात संभाले और भीड़ को तितर-बितर किया।
थाने पर भीड़ ने किया हमला
घटना उस समय हुई जब पुलिस ने हिरासत में लिए गए एक आरोपी को थाने से छोड़ दिया। आरोपी की रिहाई की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया। देखते ही देखते भीड़ थाने के बाहर जमा हो गई और पथराव शुरू हो गया। लोगों ने थाने पर हमला कर दिया और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया। हमले में लगभग दर्जनभर पुलिसकर्मी घायल हो गए।
गेस्ट हाउस में युवक की मौत से भड़का विवाद
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला उस युवक की मौत से जुड़ा है जिसकी लाश हाल ही में एक गेस्ट हाउस में मिली थी। युवक की मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था और पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया था, लेकिन उसे छोड़ दिया गया। इसी बात से गुस्साई भीड़ ने थाने पर हमला कर दिया।
ये भी पढ़े-
Lucknow News: लिफ्ट के बहाने छात्रा से हैवानियत, किडनैप कर किया गैंगरेप…
कई लोग हिरासत में
हालात बिगड़ने पर आसपास के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने उन लोगों को हिरासत में लिया है जिन्होंने थाने पर हमला किया। बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल थाने के बाहर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और इलाके में शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
ये भी पढ़े-
Lucknow News: अलीगंज में आग का तांडव, फायर ब्रिगेड पर गिरा छज्जा





