लखनऊ के रेलवे हॉस्पिटल में लगी आग, CCU के मरीजों को निकाला गया बाहर

Lucknow News: लखनऊ के आलमबाग उत्तर रेलवे चिकित्सालय में सुबह भयंकर आग लाग गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आज पर काबू पा लिया। कोई जनहानि की खबर नहीं है।

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ के आलमबाग स्थित उत्तर रेलवे मंडलीय अस्पताल में सोमवार की भोर आग लग गई। जिससे अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती मरीजों को सुरक्षित निकालकर दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीमों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अस्‍पताल से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह 5 बजे के आसपास ग्राउंड फ्लोर पर बने सर्वर रूम से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। धुएं से मरीजों का दम घुटने लगा।आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

सुरक्षित निकाले गए मरीज

रेलवे अस्‍पताल से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह 5 बजे के आसपास ग्राउंड फ्लोर पर बने सर्वर रूम से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। धुएं से मरीजों का दम घुटने लगा। मौके पर मौजूद स्‍टाफ ने सीसीयू में भर्ती 12 से अधिक मरीजों को सुरक्षित स्‍थान पर पहुंचाया। चूंकि आग सर्वर रूम में लगी थी इसलिए बिजली के तारों और उपकरणों के जलने से तेज धुआं उठ रहा था।

फायर अलार्म बजने से लोग सतर्क हुए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कुछ ही देर में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

ये भी पढ़े-

Lucknow News: अलीगंज में पूर्व DGP के घर चोरी, सोने-हीरे के जेवर उड़ा ले गए चोर

आग को फैलने से पहले ही बुझाया

फायर ब्रिगेड की तत्परता और सूझबूझ से आग को फैलने से पहले ही बुझा लिया गया, जिससे इमरजेंसी वार्ड और अस्पताल के अन्य हिस्सों को बड़ी क्षति से बचा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।

ये भी पढ़े-

Lucknow में बदला मौसम का रुख, बेमौसम बारिश से गिर सकता है पारा

इसके बाद दमकल विभाग की तीन गाड़‍ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद इस आग पर काबू करने में कामयाबी पाई। बताया जा रहा है कि आग की वजह से सर्वर रूम पूरी तरह से जलकर राख हो गया।

ये भी पढ़े-

छठ पर्व पर लखनऊ में 28 को सार्वजनिक अवकाश… डीएम ने जारी किए आदेश

Back to top button