“10 मुस्लिम लड़कियां लाओ, नौकरी का इंतजाम मैं करूंगा”… BJP नेता के बयान पर भड़की मायावती

BSP Suprimo Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने मंगलवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और कई अन्य राज्यों में ‘धर्म परिवर्तन’ और ‘लव जिहाद’ जैसे नाम देकर समाज में सांप्रदायिक वैमनस्य और नफरत का माहौल बनाया जा रहा है।

बसपा सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि कुछ शरारती तत्व कानून को हाथ में लेकर लोगों की जान-माल और धार्मिक स्वतंत्रता के लिए खतरा बन गए हैं।

सांप्रदायिक भाषण पर मायावती का कड़ा विरोध
मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा,

“इस संकीर्ण व घृणित बयान के साथ-साथ उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड समेत अन्य और राज्यों में भी धर्म परिवर्तन, लव जिहाद और ना जाने क्या-क्या नफरती नाम देकर व उसके विरुद्ध कानून को अपने हाथ में लेकर सांप्रदायिक व जातिवादी द्वेष, वैमनस्य, अशांति, अराजकता और लोगों के जान-माल व मजहब पर खतरा बन जाने का शरारती तत्वों का यह विषैला हिंसात्मक खेल अति-निंदनीय है।”


उन्होंने आगे कहा कि ऐसे अराजक और असामाजिक तत्व किसी भी सभ्य और संवैधानिक सरकार के लिए खुली चुनौती और खतरा हैं।

मायावती ने कहा कि “इन्हें शह व संरक्षण देने के बजाय सरकारें राज्य की करोड़ों जनता के हित व कल्याण को ध्यान में रखते हुए कानून का राज स्थापित करने को सुनिश्चित करें,”

BJP नेता ने दिया तह भड़काऊ भाषण
बसपा सुप्रीमो की यह प्रतिक्रिया भाजपा के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की विवादित टिप्पणी के बाद आई है। सिंह ने हाल ही में एक जनसभा के दौरान कथित तौर पर कहा था, “10 मुस्लिम लड़कियां लाओ, नौकरी का इंतजाम मैं करूंगा।”

इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में हंगामा मच गया और विपक्षी दलों ने भाजपा पर धार्मिक नफरत फैलाने और समाज को बांटने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें…

UP में चक्रवात ‘मोंथा’ का असर शुरू, अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी राघवेंद्र सिंह के बयान की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सत्ता के लालच में समाज की एकता और संविधान को ताक पर रख चुकी है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा,

“10 मुस्लिम लड़कियों को लाओ, नौकरी का इंतजाम मैं करूंगा। यह शर्मनाक बयान भाजपा के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भरी जनसभा में दिया है। धर्म के नाम पर नफरत फैलाना, समाज को तोड़ना और बेरोजगार युवाओं को भटकाना, यही भाजपा की असली राजनीति बन चुकी है। जब रोजगार, शिक्षा और महंगाई पर जवाब देना मुश्किल हो गया, तब भाजपा नेता धार्मिक जहर घोलकर सत्ता की राजनीति चमकाने में जुट गए हैं।”

यह भी पढ़ें…

CMS के बिगड़े बोल, कहा -“अर्थी निकालनी है तो सीएम योगी की निकालो…”

यूपी में चढ़ा सियासी पारा
मायावती और कांग्रेस दोनों के बयानों के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में धार्मिक ध्रुवीकरण और नफरत की राजनीति का मुद्दा फिर से गर्म हो गया है। विपक्षी दलों ने भाजपा से मांग की है कि वह अपने नेताओं की बयानबाजी पर लगाम लगाए और समाज में शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाए।

हालांकि भाजपा की ओर से अभी तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह भी पढ़ें…

लखनऊ के रेलवे हॉस्पिटल में लगी आग, CCU के मरीजों को निकाला गया बाहर

Back to top button