ऊंचाहार को मिला अपना बस स्टेशन… कैबिनेट ने दी मंजूरी, वर्षों से लंबित थी परियोजना

UP News: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ऊंचाहार के लोगों को अपना बस स्टेशन मिलने जा रहा है। प्रदेश सरकार ने ग्राम पट्टी रहस कैथवल में बस स्टेशन निर्माण के लिए जमीन हस्तांतरण को मंजूरी दे दी है। बीते मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई, जिससे परियोजना का रास्ता साफ हो गया है।

कई वर्षों से लंबित थी परियोजना
ऊंचाहार में बस स्टेशन निर्माण की योजना कई वर्षों से अटकी हुई थी। जमीन की उपलब्धता न होने के कारण परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही थी। अब परिवहन विभाग को भूमि मिल जाने के बाद काम तेजी से शुरू किए जाने की तैयारी है।

9.84 करोड़ की लागत से बनेगा मॉडल स्टेशन
इस परियोजना के लिए 9.84 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। बस स्टेशन लगभग सवा पांच बीघा भूमि पर बनाया जाएगा।
यह एक मॉडल बस स्टेशन होगा, जिसमें यात्रियों की सुविधा के लिए फूड कोर्ट, मल्टीप्लेक्स, रिटेल आउटलेट और प्रतीक्षालय (वेटिंग एरिया) जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी।

यह भी पढ़ें…

Lucknow News: बाग में महिला की लाश मिलने से सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका

क्षेत्रीय परिवहन को मिलेगा नया केंद्र
नए बस स्टेशन के बनने से न केवल ऊंचाहार, बल्कि सलोन, प्रतापगढ़, मानिकपुर, कुण्डा, फाफामऊ, प्रयागराज, कानपुर, कौशाम्बी, फतेहपुर, बांदा और अमेठी जैसे आस-पास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी सीधी और बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना से क्षेत्र का व्यावसायिक और सामाजिक विकास भी तेज होगा।

यह भी पढ़ें…

बिजली उपभोक्ताओं को झटका… यूपी में नवंबर से बढ़ी दरें, महंगा होगा बिजली बिल

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब निर्माण कार्य की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होने जा रही है। क्षेत्रीय प्रबंधक आर.के. त्रिपाठी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के बाद टीम स्थलीय जांच के लिए भेजी जाएगी। उसके बाद निर्माण कार्य का रूटचार्ट तैयार कर निर्माण शुरू किया जाएगा।”

यह परियोजना ऊंचाहार की दशकों पुरानी मांग को पूरा करेगी। नया बस स्टेशन यात्रियों को न केवल आधुनिक सुविधा देगा, बल्कि स्थानीय व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी नई दिशा प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें…

UP News: दहेज में ‘THAR’ के बिना रूठा दूल्हा, शादी के मंडप में मचा कोहराम…

Back to top button