
Girija Oak: इस हसीना पर फिदा हुआ इंटरनेट, सोशल मीडिया पर लगातार हो रही ट्रेंड
Girija Oak Photos Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खूबसूरत महिला की तस्वीर हर किसी की नजरों में है। नीली साड़ी में दिख रहीं इस हसीन महिला के बारे में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर ये हैं कौन।
Girija Oak Photos Viral: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत एक्ट्रेस छाई हुई हैं। फिल्मों में छोटे से रोल से पहचान बनाने वाली ये अदाकारा अब अपने नए अवतार से इंटरनेट पर सनसनी बन चुकी हैं। 15 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली इस हसीना ने मराठी सिनेमा से लेकर हिंदी फिल्मों तक अपनी खास पहचान बनाई है। हाल ही में रिलीज होने वाली उनकी वेब सीरीज में उनके और एक पॉपुलर एक्टर के बीच फिल्माए गए इंटीमेट सीन्स ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
कई फिल्मों में आ चुकी है नजर
गिरिजा दरअसल मराठी, हिंदी और कन्नड़ प्रॉजेक्ट्स में नजर आई हैं. उन्होंने बॉलीवुड की हिट फिल्में ‘तारे जमीन पर’ (2007) और ‘शोर इन द सिटी’ (2010) के अलावा ‘जवान’ (2023) में खास भूमिका निभाई है। वहीं गिरिजा ओक ने हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘इंस्पेक्टर जेंडे’ में मनोज बाजपेयी की पत्नी की भूमिका निभाई है। अब गिरिजा चर्चा में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘थैरेपी शैरेपी’ को लेकर हैं, जिसमें वह एक्टर गुलशन देवैया के साथ नजर आने वाली हैं। इस सीरीज़ में दोनों के बीच फिल्माए गए रोमांटिक और इंटिमेट सीन सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
View this post on Instagram
लोगों ने पूछा- ये कौन हैं
कई लोगों ने पूछा, ‘ये कौन हैं?’ सोशल मीडिया पर उनके लिए लाजवाब कैप्शन और साउथ इंडियन एक्ट्रेसेस से तुलना की गई और ऐसे कॉमेंट्स की जैसे बाढ़ आ गई। इस थ्रेड को लाखों बार देखा गया। यूजर्स ने गूगल और इंस्टाग्राम पर उनका नाम सर्च किया और वायरल तस्वीर में नजर आ रहीं एक्ट्रेस का पता लगा लिया।
इस वायरल साड़ी वाली तस्वीर ने उनकी पॉप्युलैरिटी को और बढ़ा दिया है। मराठी इंडस्ट्री की ये एक्ट्रेस अब नैशनल लेवल पर सुर्खियों में आ गई है। सोशल मीडिया यूजर्स, उनकी तस्वीर और उनकी सादगी भरी शालीनता से इतने इम्प्रेस हैं कि उनका नाम ट्रेंडिंग लिस्ट में आ गया।





