
UP News: वाटरप्रूफ मोबाइल में घुसा पानी; कंपनी भरेगी 1.88 लाख
UP News: संतकबीरनगर उपभोक्ता आयोग ने सैमसंग कंपनी को एक ‘वाटर रेसिस्टेंट’ मोबाइल की पूरी कीमत 10% ब्याज के साथ लौटाने का आदेश दिया है। विकास पांडेय नाम के युवक का फोन हल्की बारिश की बूंदों से वजह से खराब हो गया था।
UP News: संतकबीर नगर में एक शख्स ने खरीदे गए महंगे वाटरप्रूफ मोबाइल में हल्की बारिश से पानी चले जाने के बाद उपभोक्ता फोरम में शिकायत की। उपभोक्ता आयोग ने कंपनी को मोबाइल की कीमत ₹1,57,998 ब्याज सहित लौटाने और ₹30,000 अतिरिक्त क्षतिपूर्ति के तौर पर देने का आदेश दिया है, क्योंकि सर्विस सेंटर में भी मोबाइल ठीक नहीं हो सका। उपभोक्ता फोरम में क्लेम के बाद अब कोर्ट ने कंपनी को ब्याज समेत रकम लौटाने का आदेश दिया है।
2 साल बाद खराब हुआ मोबाइल
उस्का कला निवासी शक्ति विकास पांडेय ने दिसंबर, 2022 में सैमसंग का मोबाइल 1 लाख 57 हजार 998 रुपए में खरीदा था। बारिश के दौरान उनके मोबाइल में पानी चला गया था। कोर्ट ने कहा कि कंपनी को 60 दिन के अंदर मोबाइल की कीमत के अलावा 30 हजार रुपए यानी 1 लाख 88 हजार रुपए कस्टमर को देने होंगे।
ये भी पढ़े- रिश्वत मामले में बैंक ऑफ बड़ौदा मैनेजर दोषी… लखनऊ CBI कोर्ट ने सुनाई सजा
ग्राहक की जीत, कंपनी को झटका
शक्ति के मुताबिक, 26 सितंबर 2024 को खलीलाबाद के गोला बाजार में हल्की बारिश की बूंदें मेरे मोबाइल पर पड़ीं। इसके बाद मोबाइल ने काम करना बंद कर दिया। सर्विस सेंटर भेजने पर भी मोबाइल ठीक नहीं हुआ। बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। फिर मैंने अद्विक लीगल कंसल्टेंसी के जरिए उपभोक्ता फोरम में क्लेम किया।
ये भी पढ़े- गो तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में कुख्यात तस्कर अजय पत्थरकट्टा घायल
जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह और महिला सदस्य संतोष ने यह फैसला सुनाया. कोर्ट ने आदेश दिया कि खराब होने की तिथि से वास्तविक भुगतान की तारीख तक 10 प्रतिशत ब्याज के साथ मोबाइल की पूरी कीमत 60 दिनों के भीतर अदा की जाए. इसके अतिरिक्त, उपभोक्ता को क्षतिपूर्ति (Compensation) के रूप में ₹30,000 की अतिरिक्त राशि भी देनी होगी.
ये भी पढ़े- UP एटीएस ने डॉ. आरिफ को उठाया; देश विरोधी नेटवर्क में डॉ शाहीन से कनेक्शन…





