
UP News: नोएडा में सुलझी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, सिर कटी लाश का हुआ खुलासा
Noida Woman Murder: नोएडा पुलिस ने 6 नवंबर को नाले में सिर और हाथ काटकर फेंके गए महिला के शव के मामले का शुक्रवार को पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Noida Woman Murder: नोएडा सेक्टर-82 के सामने नाले में बीती छह नवंबर को मिली सिर कटे महिला के शव की जांच में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शादीशुदा प्रेमी ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर बस के अंदर महिला की हत्या की थी। आरोपी प्रेमी ने बस के अंदर ही महिला की हत्या की और शव को नाले में फेंक दिया था। पुलिस के अनुसार, मृतका प्रीति (33) पति के छोड़ने के बाद सलारपुर गांव में अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। आरोपी मोनू सोलंकी एटा निवासी है और राधा स्वामी सत्संग मिशन की बस चलाता है। महिला और मोनू की मां दोनों एक ही कंपनी में नौकरी करते थे।
आखिर क्यों की प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या?
पुलिस के अनुसार, प्रीति अपने पति से अलग होकर बरौला में ही आरोपी के घर से महज 300 मीटर दूर अपने आठ और पांच साल के दो बच्चों के साथ रह रही थी। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रीति लगातार आरोपी से रुपये मांग रही थी और पत्नी को छोड़कर शादी करने का दबाव बना रही थी। इतना ही नहीं वह आरोपी की बेटी से अनैतिक कार्य कराने की धमकी दे रही थी, जिससे गुस्साए मोनू ने 5 नवंबर की शाम उसकी हत्या कर दी।
ये भी पढ़े- UP News: तेज रफ्तार कार की टक्कर में तीन दोस्तों की मौत, लखीमपुर खीरी में हादसा
बस में की हत्या और पहचान मिटाने को काटे अंग
पुलिस के अनुसार, 5 नवंबर की शाम आरोपी ने प्रीति को बस से सेक्टर 105 ले गया। इसके बाद आरोपी ने बस में ही उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए सिर और हाथ काटकर धड़ को सेक्टर 108 के नाले में फेंक दिया। इसके बाद सिर और हाथों को पॉलीथिन में रखकर गाजियाबाद के सिद्धार्थ नगर ले गया और कई बार बस चढ़ाकर कुचल दिया। यही नहीं आरोपी ने अंगों के साथ बस की मैट, कपड़े आदि को पटेलनगर थाना क्षेत्र में फेंककर बरौला लौट आया। बस को चार बार धोया और उसके बाद सामान्य जीवन जीने लगा।
ये भी पढ़े- UP News: लखनऊ में गोबर फेंकने के विवाद में मर्डर, पड़ोसियों ने पीट-पीटकर मार डाला
पुलिस टीम ने शुक्रवार को आरोपी को उसके घर के पास से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बस के भीतर प्रीति की हत्या करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार के पास नाले से महिला की गर्दन, दोनों हाथ, बस में बिछी मैट, मृतका के कपड़े, बस और धारदार हथियार को बरामद कर लिया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
ये भी पढ़े- UP News: पीलीभीत में विवाहिता के अश्लील फोटो किए वायरल, पति पर आरोप…





