
UP News: ओवरब्रिज तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर गिरा डंपर, बाराबंकी में टला हादसा
Barabanki News:बाराबंकी में रेलवे ओवरब्रिज से बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, एक लोडेड डंपर अनियंत्रित होकर रेलवे ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे ट्रैक पर जा गिरा।
Barabanki News: यूपी के बाराबंकी तेज रफ्तार डंपर बुधवार रात पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फिट नीचे बुढ़वल-गोंडा रेलमार्ग से गुजर रही गरीब रथ एक्सप्रेस के ठीक बगल में दूसरी लाइन पर गिरा। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली। करीब 45 मिनट बाद गोंडा निवासी चालक को डंपर काटकर गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया। रात करीब 9:12 बजे फतेहपुर की ओर से आया डंपर अमृतसर से बिहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस के ठीक बगल में गिरा।
हादसे में लोको पायलट घायल
जानकारी के अनुसार, बुढ़वल रेलवे स्टेशन के करीब रामनगर-फतेहपुर मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज से प्लाई से भरा हुआ एक डंपर अनियंत्रित होकर बुधवार की रात रेलवे ट्रैक पर जा गिरा, जिससे बिजली का तार टूट गए। हादसे के समय डाउन लाइन से गरीब रथ (12204) गुजर रही थी। तार टूटने से ट्रेन अचानक रुक गई।
ये भी पढ़े- UP News: लिव इन में घिनौना अपराध, प्रेमी ने प्रेमिका की नाबालिग बेटी से की हैवानियत
सूचना पर मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों और बाराबंकी प्रशासन ने रेस्क्यू शुरू किया। घण्टों के मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे ड्राइवर को निकालकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर बुढ़वल रवी कुमार ने बताया कि तकरीबन छह घण्टे तक रेस्क्यू चला। गरीब रथ के डी 2 कोच डैमेज हुआ था जिसे मरम्मत के बाद रवाना करा दिया गया। इस दौरान 20 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुई। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रैक को क्लियर कर लिया गया है। अब सुचारू रूप से आवागमन चल रहा है. साथ ही हादसे की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़े- शादी से कुछ घंटे पहले SIR कर रहे BLO ने की आत्महत्या, परिजनों ने बताया काम का दवाब…





