
Auraiya में गोलगप्पे के चक्कर में महिला का जबड़ा लॉक, अस्पताल में भर्ती
UP News: यूपी के औरैया जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला का जबड़ा गोलगप्पा खाने की कोशिश में डिस्लोकेट हो गया। घटना में महिला का मुंह बंद ही नहीं हो रहा और परिजन चिंता में हैं।
परिजनों ने बताया कि महिला ने एक बड़ा सा बतासा उठाया, मुंह पूरा खोला और… बस खुला का खुला रह गया. बतासा आधा अंदर, आधा बाहर. मुंह बंद करने की लाख कोशिश की, लेकिन जबड़ा लॉक!
क्या है पूरा मामला?
दिबियापुर थाना क्षेत्र के गौरीकिशनपुर ककोर की रहने वाली इंककला देवी (लगभग 50 वर्ष) अपनी भतीज-बहू की डिलीवरी के लिए परिवार के साथ औरैया जिला अस्पताल के पास रुकी थीं। सुबह उनके परिवार के बच्चों ने गोलगप्पे खाने की जिद की। इंककला देवी ने एक बड़ा गोलगप्पा उठाया और मुंह में डालने की कोशिश की। इसी दौरान उनका जबड़ा डिस्लोकेट हो गया और मुंह बंद नहीं हुआ।
महिला की रिश्तेदार सावित्री देवी ने बताया, “पहले तो हमने सोचा यह हंसी-मजाक है, लेकिन जब देखा कि दीदी दर्द से कराह रही हैं और मुंह बंद नहीं हो रहा, तो तुरंत अस्पताल भागे।”
डॉक्टर भी रह गए हैरान
जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि मरीज का जबड़ा पूरी तरह डिस्लोकेट हो चुका था। कई बार मैनुअल रिडक्शन की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंततः महिला को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने कहा, “ऐसा केस मैंने पहले कभी नहीं देखा।”
यह भी पढ़ें…
गुलाम नबी आजाद ने जताई नाराजगी… शीतकालीन सत्र में जनता के मुद्दे नजरअंदाज
डॉक्टरों की सलाह
डॉक्टरों ने लोगों को चेताया है कि अगर जबड़े में दर्द होता है या मुंह पूरी तरह नहीं खुलता, तो जोर-जबरदस्ती से मुंह खोलना या बड़े आकार का भोजन एक ही बार में खाने से बचें। उन्हें आराम से धीरे-धीरे भोजन करना चाहिए।
परिवार और स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
इंककला देवी अब भी मुंह सही ढंग से बंद नहीं कर पा रही हैं और लगातार दर्द की शिकायत कर रही हैं। घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोग इस मामले को सबसे अनोखी घटना बता रहे हैं। वहीं, गोलगप्पा ठेले का संचालक भी घटना के बाद गभरा हुआ है।
यह भी पढ़ें…
UP में बिजली बिल राहत योजना आज से शुरू, बकाया बिलों पर 25% छूट और ब्याज माफी
वर्तमान स्थिति
महिला को उच्च चिकित्सा सुविधा वाले अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है, जहां उनकी स्थिति पर निगरानी जारी है। डॉक्टरों का मानना है कि जल्द इलाज और विशेषज्ञ देखरेख से स्थिति में सुधार संभव है।
यह घटना स्थानीय लोगों के लिए चौंकाने वाली और चेतावनी देने वाली साबित हुई है कि बड़े आकार का भोजन एक ही बार में लेने से स्वास्थ्य संबंधी अप्रत्याशित समस्याएँ भी हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें…





