UP News: ‘उसके AC की EMI भरता…’, दूसरे लड़के से तय हुई शादी तो प्रेमी ने मारी गोली

Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक युवक ने एमएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा को गोली मार दी। उसके बाद तमंचा लहराते हुए भाग गया। परिजन ने उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

Ghaziabad News: वारदात यूपी के गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव यूशूपुर नगलाबेर की है। जहां 22 वर्षीय छात्रा को उसके पूर्व प्रेमी ने गोली मार दी।  पांच साल से चल रहे संबंध खत्म होने और लड़की की शादी तय हो जाने से नाराज़ आरोपी ने घर में घुसकर देसी तमंचे से फायरिंग कर दी. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई, जबकि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस आरोपी प्रदीप कुमार को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

पांच साल से था प्रेम प्रसंग

पुलिस के अनुसार, युवती पिछले पांच वर्षों से प्रदीप के संपर्क में थी, लेकिन हाल ही में उसने उससे बातचीत बंद कर दी थी। इसी बीच उसके परिवार ने उसकी शादी किसी अन्य युवक से तय कर दी। इस बात से प्रदीप बुरी तरह नाराज था। बताया गया है कि वह युवती पर खर्च भी करता था और उसके घर में लगे एसी की ईएमआई भी वही भर रहा था। ऐसे में लड़की की शादी तय होने की खबर मिलते ही प्रदीप को अपने दोस्तों के बीच बेइज्जती महसूस हुई और उसने यह भयानक कदम उठा लिया।

ये भी पढ़ेलखनऊ एक्सप्रेस-वे पर लाखों की फेंसिंग चोरी, कई किलोमीटर कंटीले तार गायब

महिला के सिर में फंसी गोली

शनिवार शाम प्रदीप अचानक लड़की के घर पहुंचा और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया. परिजनों को संभलने का मौका भी नहीं मिला कि उसने देसी तमंचे से युवती पर गोली चला दी. गोली उसके कान के पास सिर में फंस गई और वह मौके पर ही गिर पड़ी. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और परिवार ने घायल युवती को तत्काल मोदीनगर के अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेरठ के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया.

ये भी पढ़ेUP News: कानपुर में हाईस्कूल टापर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पुलिस मान रही पढ़ाई का प्रेशर

आरोपी की तलाश जारी

एसीपी अमित सक्सेना ने कहा, ‘‘महिला की शादी के बारे में जानने के बाद उसे अपने दोस्तों के बीच बेइज्जती महसूस हुई। गुस्से में आकर वह उसके घर पहुंचा और युवती पर गोली चला दी।’’ पीड़िता के छोटे भाई अंशुल ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस टीम प्रदीप के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़ेLucknow News: गोमतीनगर में दीवार से सटी मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

 

Back to top button