UP News: लखपति बनने के लालच में बन गए चोर, पुलिस ने चार चोरों को दबोचा

Lucknow News: लखनऊ में इंदिरानगर पुलिस ने ऑटो से घूमकर बंद घरों की रेकी करने वाले चार चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया है। ये चोर ऑटो चालक थे और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

Lucknow News: नई उम्र के चार युवकों आटो रिक्शा चलाकर जीवन यापन करने वालों को इस कदर लालच का भूत सवार हुआ कि ये शातिर चोर बन गए। जल्द धनवान बनने के फेर में बंद घरों को निशाना बनाते हुए भाग निकलते हैं। एक ऐसे ही गिरोह का राजफाश कर पूर्वी जोन की क्राइम टीम और इंदिरा नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को चार चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरोह का सरगना विकास निगम है, जो नशा और मौजमस्ती के लिए चोरी करता था।

ताला तोड़कर कीमती सामान ले गए

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक इंदिरा नगर क्षेत्र में रहने वाले अब्दुल अजीज के घर का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी कर ले गए थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामले की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों को दबोचने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर इंदिरा नगर सुनील कुमार तिवारी और पूर्वी जोन की क्राइम टीम को सौंपी गई थी। संयुक्त टीम ने गुरुवार सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर चार चोरों को दबोचने में कामयाबी हासिल की है।

ये भी पढ़े- UP News: इंस्टा पर प्यार फिर शादी… बरात लेकर निकला दूल्हा; ऑफलाइन हो गई दुल्हन

मूल रूप से यमन निवासी लविवि छात्र अब्दुल अजीज अहमद मो. इंदिरानगर सेक्टर-10 में किराए पर रहता है। दस अक्टूबर की रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर भारतीय व विदेशी मुद्रा, महत्वपूर्ण दस्तावेज, एक लैपटाप, एक मोबाइल फोन, अंगूठियां और अन्य कीमती सामान समेत सारा माल चोरी कर लिया था। 11 अक्टूबर को जानकारी होने पर पीड़ित ने 13 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज कराया था।

ये भी पढ़े- गोपाल राय ने बाबरी मस्जिद पर दी चेतावनी, मथुरा और मुर्शिदाबाद के लिए शौर्य यात्रा की घोषणा

दस अक्टूबर की रात ही चोरों ने सेक्टर-14 में रमेश कुमार के इंवस्टीगेशन कार्यालय का ताला तोड़कर तीन लैपटाप और मोबाइल चोरी हुआ था। दोनों ही वारदातों में चोरों की करतूत सीसी कैमरे में कैद हो गयी थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के करीब 150 सीसी कैमरों के फुटेज खंगाले तो महत्वपूर्ण सुराग मिला था।

ये भी पढ़े- एटा में विवादित बैनर… फूल विक्रेता के पोस्टर पर मचा बवाल, पुलिस ने संभाली कमान

 

Back to top button