UP News: शादी के बाद भी चल रही थी आशिकी, पति ने आपत्तिजनक हालत में देखा और फ‍िर…

Bareilly News: बरेली में एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी। महिला ने बहाने से अपने प्रेमी को गांव के बाहर बुलाया। जैसे बॉयफ्रेंड पहुंचा, पति ने उसे दबोचकर गला घोंट दिया।

Bareilly News: यूपी में बरेली के सेंथल में प्रेमिका नगमा ने ही पति शानू अली के साथ मिलकर प्रेमी मुकेश की हत्या की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। सेंथल के मोहल्ला चौधरी निवासी 22 वर्षीय मुकेश का शव पांच दिसंबर की सुबह श्मशान भूमि के पास गेहूं के खेत में मिला था।

पति के साथ मिलकर प्रेमी को निपटाया

पूछताछ में शानू ने बताया कि लगभग डेढ़ महीने पहले उसका निकाह नगमा से हुआ था। बाद में उसे जानकारी मिली कि नगमा और मुकेश शादी से पहले से ही रिश्ते में थे और शादी के बाद भी दोनों फोन पर बातचीत करते रहे। 4 दिसंबर की रात शानू मेले से लौटा तो उसने मुकेश को अपने घर में पत्नी नगमा के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। गुस्से में उसने दोनों की पिटाई की।

ये भी पढ़े- CM Yogi ने युवाओं को इन दो चीजों से किया आगाह… दिया सफलता का मंत्र

मामला शांत कराने के लिए दोनों ने माफी भी मांगी। कुछ देर बाद नगमा अपने पति के साथ हो गई और मुकेश को बहाने से रात में दरगाह के पास जंगल की तरफ ले गई। वहां नगमा पहले मुकेश की छाती पर बैठकर वार करने लगी। इसके बाद दोनों ने मिलकर मुकेश का मुंह बंद कर गला दबा दिया, जिससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई।

ये भी पढ़े- यूपी में घुसपैठियों पर कड़ी नजर… बायोमीट्रिक डेटा से तैयार होगी निगेटिव लिस्ट

प्रेमिका ने पति को चुना और इसके बाद दोनों पति-पत्नी ने मिलकर प्रेमी मुकेश को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। सेंथल के मुहल्ला चौधरी निवासी मुकेश मौर्य पांच दिसंबर को अपने घर से मेला देखने की कहकर निकले थे। काफी देर तक जब नहीं लौटे तो स्वजन ने तलाश शुरू की। अगले दिन मुकेश का शव गांव के बाहर एक खेत में पड़ा मिला।

ये भी पढ़े- लखनऊ मतदाता सूची में मृतकों और दोहरी एंट्री को लेकर खुलसा, अंतिम चरण में SIR

 

Back to top button