यूपी में घुसपैठियों पर कड़ी नजर… बायोमीट्रिक डेटा से तैयार होगी निगेटिव लिस्ट

UP News: उत्तर प्रदेश में घुसपैठियों को रोकने और खदेड़ने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक फूल प्रूफ प्लान तैयार किया है। इसके तहत राज्य के डिटेंशन सेंटरों में भेजे जाने वाले घुसपैठियों का विस्तृत ब्योरा तैयार किया जाएगा और इनकी बायोमीट्रिक प्रोफाइल बनाई जाएगी।

बायोमीट्रिक प्रोफाइल में क्या होगा शामिल

  • फिंगरप्रिंट
  • फेशियल रिकॉग्निशन
  • फर्जी पहचान पत्र और सरकारी दस्तावेजों का सत्यापन

अधिकारियों ने बताया कि इस डेटा के आधार पर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई घुसपैठिया दोबारा यूपी या देश की किसी सीमा में प्रवेश न कर सके।

देशभर में साझा होगा निगेटिव लिस्ट 

  • सभी घुसपैठियों के नाम नेगेटिव लिस्ट में दर्ज किए जाएंगे।
  • यह सूची देशभर में साझा की जाएगी।
  • उच्च तकनीक का इस्तेमाल कर फर्जी दस्तावेज और पिछले रेकॉर्ड की भी जांच होगी।

फर्जी दस्तावेजों का भंडाफोड़
सरकार का उद्देश्य है कि घुसपैठियों ने जिन फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया, उनके पीछे के नेक्सस का पता लगाया जाए और उनका भंडाफोड़ किया जाए।

यह भी पढ़ें…

लखनऊ मतदाता सूची में मृतकों और दोहरी एंट्री को लेकर खुलसा, अंतिम चरण में SIR

सीएम की बैठक और निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर डिटेंशन सेंटर में रखे गए घुसपैठियों की बायोमीट्रिक प्रोफाइल तैयार करने के निर्देश दिए। इससे यह पता लगाया जा सकेगा कि कौन-सा व्यक्ति कब से प्रदेश में रह रहा है और उसने फर्जी दस्तावेजों का किस तरह इस्तेमाल किया।

यह भी पढ़ें…

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ट्रेन में गिरफ्तार… देवरिया जमीन घोटाले में जांच जारी

सरकारी उद्देश्य

  • घुसपैठियों की सख्त निगरानी
  • फर्जी दस्तावेज बनाने वाले नेक्सस का भंडाफोड़
  • राज्य और देश की सीमा सुरक्षा को मजबूत करना

यह भी पढ़ें…

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर चलेगा केस, लड़कियों पर की थी अभद्र टिप्पणी

Back to top button