
लखनऊ मतदाता सूची में मृतकों और दोहरी एंट्री को लेकर खुलसा, अंतिम चरण में SIR
SIR in UP: राजधानी लखनऊ की मतदाता सूची में एक विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – एसआईआर) के दौरान पता चला कि 1.26 लाख ऐसे मतदाता जिनकी मृत्यु हो चुकी थी, उनके नाम अभी भी सूची में शामिल थे। यह संख्या कुल मतदाताओं का लगभग 3.1 प्रतिशत बनाती है। अब इन मृतकों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं।
एसआईआर(SIR) में हुए ये खुलासे
- दोहरी एंट्री
एसआईआर के दौरान लगभग 45,000 मतदाता ऐसे पाए गए जिनका नाम दो जगह की मतदाता सूची में था। ये सभी लखनऊ निवासी हैं। अब इनके नाम केवल एक जगह की सूची में रहेंगे और दूसरी जगह से हटा दिए जाएंगे। - विस्थापित मतदाता
वर्तमान मतदाता सूची में 5.12 लाख ऐसे मतदाता शामिल हैं जो शहर से विस्थापित हो चुके हैं। नई सूची में इनका नाम हटाकर, उनके वर्तमान निवास स्थान की सूची में जोड़ा जाएगा।
यह भी पढ़ें…
पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ट्रेन में गिरफ्तार… देवरिया जमीन घोटाले में जांच जारी
मतदाता फॉर्म भरने की अंतिम तिथि
एसआईआर फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर है। जिन लोगों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उनके पास केवल दो दिन (बुधवार और बृहस्पतिवार) शेष हैं। ऐसे लोग अपने इलाके के BLO (Booth Level Officer) से संपर्क कर फॉर्म जमा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें…
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर चलेगा केस, लड़कियों पर की थी अभद्र टिप्पणी
मतदाता सूची का वर्तमान आंकड़ा
- लखनऊ की वर्तमान मतदाता सूची में कुल 39,94,535 मतदाता शामिल हैं।
- एसआईआर(SIR) का कार्य अंतिम चरण में है और दावा किया गया है कि निर्धारित समय में कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
- नई सूची में मृतकों, दोहरी एंट्री और विस्थापित मतदाताओं के नाम संशोधित किए जा चुके होंगे।
यह भी पढ़ें…





