UP News: करोड़ों की रिश्वत; 4 गर्लफ्रेंड में 3 प्रेग्नेंट, गोरखपुर के फर्जी IAS के किस्से…

Gorakhpur Fake Ias Officer Arrest: यूपी के गोरखपुर में फर्जी आईएएस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। इस अधिकारी ने पत्नी समेत चार गर्लफ्रेंड बनाई, जिसमें से एक गर्भवती है।

Gorakhpur Fake Ias Officer Arrest: यूपी के गोरखपुर में गिरफ्तार फर्जी IAS ललित किशोर को लेकर जो खुलासे हुए हैं, वे सन्न कर देने वाले हैं. जांच में सामने आया कि उसने यूपी-बिहार में चार लड़कियों से प्यार का झांसा देकर रिश्ते बनाए, जिनमें से तीन प्रेग्नेंट होने की बात सामने आई है. किसी को भी उसकी असलियत का अंदाजा नहीं था. पुलिस पूछताछ में जब लड़कियों से बात हुई, तो चौंकाने वाली कहानी सुनाई। 450 करोड़ रुपये के टेंडर के लिए 5 करोड़ की रिश्त तक ले डाली। वहीं एसडीएम को थप्पड़ भी मारा था।

450 करोड़ के टेंडर के लिए रिश्वत

बीते 7 नवंबर को गोरखपुर के प्लेटफार्म नंबर एक पर चेकिंग के दौरान जीआरपी और आरपीएफ ने एक व्यक्ति के से सूटकेस से 99 लाख 90 हजार रुपये बरामद किए थे। यहीं से गौरव की उल्टी गिनती शुरू हो गई थी। पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि यह रुपये बिहार भेजे जा रहे थे। गौरव ने बिहार के एक ठेकेदार माधव से 5 करोड़ रुपए प्रोसेसिंग फीस के नाम पर लिए थे।

4 गर्लफ्रेंड में 3 प्रेग्नेंट…

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने गौरव के मोबाइल की चैट और कॉल रिकॉर्ड खंगाले तो उसकी IAS लाइफस्टाइल का फर्जी जाल सामने आ गया. जिन चार लड़कियों से वह रिश्ते में था, पुलिस ने उनसे बात की. तीनों प्रेग्नेंट लड़कियों ने लगभग एक जैसी बातें कहीं।  गौरव लड़कियों को इम्प्रेस कर चुका था. वे उसकी बातों में आकर रिश्ते में आ गईं. ललित अपना नाम गौरव बताता था. वह सफेद इनोवा पर लाल-नीली बत्ती लगाता, काफिले जैसा मूवमेंट करता, सरकारी स्टाइल के दौरे करता और AI से तैयार किए गए फर्जी दस्तावेज दिखाता था.

ये भी पढ़े- Colors TV ने लखनऊ के धार्मिक स्थल पर शूटिंग विवाद के बाद माफी मांगी

450 करोड़ के टेंडर के लिए रिश्वत

गौरव के फोन से मिली चैट में लड़कियों के साथ बातचीत, प्यार के संदेश, भविष्य की योजनाएं सब मिला है. इन्हें देखने के बाद पुलिस को अंदाजा हुआ कि लड़कियों को इस धोखे का कोई आभास नहीं था. गौरव पहले ही एक लड़की से लव मैरिज शादी कर चुका था. इस बात की जानकारी भी उसकी चारों गर्लफ्रेंड में से किसी के पास नहीं थी. जब पुलिस ने लड़कियों को फर्जी आईएएस के बारे में बताया तो सभी हैरान रह गईं.

ये भी पढ़े- Lucknow News: युवती ने इंस्टाग्राम Live पर लगाई फांसी, मेटा अलर्ट पर पहुंची पुलिस…

एसपी सिटी अभिनव त्‍यागी ने बताया कि  गोरखपुर की गुलरिहा थाना, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है. तीन आरोपियों ललित किशोर, अभिषेक‍ कुमार और परमानंद गुप्‍ता को गिरफ्तार किया गया है. ये लोग एक गैंग बनाकर खुद को फर्जी आईएएस बताकर लोगों से पैसे की धोखाधड़ी किया करते थे.

ये भी पढ़े- Lucknow में अधेड़ की रहस्यमयी मौत, जहरीला पदार्थ सेवन की आशंका

Back to top button