
भारत का ऐतिहासिक तलाक… जोहो फाउंडर को जमा करने होंगे 14 हजार करोड़ रुपये
Zoho Founder Sridhar Vembu Divorce: जोहो कंपनी के फाउंडर और सीईओ श्रीधर वेम्बू का तलाक भारत का सबसे महंगा तलाक माना जा रहा है। कैलिफोर्निया में चल रहे तलाक के मामले में अदालत ने वेम्बू को 1.7 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 14,000 करोड़ रुपये) के बॉन्ड जमा करने का आदेश दिया है।
क्या है तलाक की वजह?
श्रीधर वेम्बू और उनकी पत्नी प्रमिला श्रीनिवासन के बीच तलाक का मुख्य कारण कस्टडी और जोहो में हिस्सेदारी को लेकर विवाद है। यह मामला विशेष रूप से उस वैवाहिक संपत्ति के बंटवारे से जुड़ा है, जो दंपति ने कैलिफोर्निया में रहते हुए जमा की थी।
श्रीधर वेम्बू का प्रोफाइल
- शिक्षा: आईआईटी-मद्रास से ग्रेजुएशन, 1989 में प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी।
- शादी: 1993 में प्रमिला श्रीनिवासन से।
- कंपनी की शुरुआत: 1996 में एडवेंटनेट सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी, 2009 में नाम बदलकर जोहो कॉर्पोरेशन।
- भारत वापसी: 2019 में तमिलनाडु के पैतृक गांव मथलमपराई से जोहो का संचालन।
- परिवार: दंपति का 26 साल का बेटा।
यह भी पढ़ें…
PM मोदी का तीन दिवसीय गुजरात दौरा… सोमनाथ और राजकोट में कई कार्यक्रम
पत्नी के आरोप
फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रमिला ने आरोप लगाया कि श्रीधर वेम्बू ने कंपनी के अधिकांश शेयर अपनी बहन राधा वेम्बू और भाई शेखर को दे दिए हैं।
- राधा वेम्बू के पास कंपनी का 47.8% हिस्सा।
- शेखर के पास 35.2% हिस्सा।
- श्रीधर वेम्बू के पास स्वयं 5% हिस्सा (लगभग 225 मिलियन अमेरिकी डॉलर)।
श्रीधर वेम्बू ने इन सभी आरोपों को खारिज किया और इसे मनगढ़ंत कहानी करार दिया।
यह भी पढ़ें…
प्रवासी भारतीय दिवस: विदेश में बसे भारतीयों के योगदान से भारत मजबूत
बॉन्ड का आदेश
जनवरी 2025 में कैलिफोर्निया की सर्वोच्च अदालत ने आदेश दिया कि श्रीधर वेम्बू को 1.7 अरब अमेरिकी डॉलर का बॉन्ड जमा करना होगा। अदालत का कहना था कि यह कदम वैवाहिक संपत्ति पर प्रमिला के अधिकारों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए जरूरी था।
यह मामला न केवल भारत का सबसे महंगा तलाक बन गया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसके कानूनी और वित्तीय निहितार्थ पर चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़ें…




